फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: रेलवे ने पहली बार लॉन्च किया पॉड होटल, जान लीजिए किराया और तमाम सुविधाएं

Thu, 18 Nov 2021 10:36 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
indian railway launched pod-hotel in mumbai central railway station know the facility and fare
भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया पॉड होटल - फोटो : Twitter/@RailMinIndia

भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल सेवाओं में से एक है और इस लिहाज से यात्रियों को तमाम सुविधाएं मिले, यह तो रेलवे की एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। हालांकि रेलवे की ओर से इसपर काफी ध्यान भी दिया जा रहा है कि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। अब रेलवे यात्रियों को एक बड़ी सुविधा देने जा रही है, जिसका नाम है पॉड होटल। भारतीय रेलवे की ओर से पहली बार मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल को लॉन्च किया गया है। अगर कोई यात्री ट्रेन में सफर करने के बाद थकान महसूस करता है तो वह इस होटल में ठहर कर अपनी थकान मिटा सकता है। खास बात ये है कि पॉड होटल में यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उससे भी जरूरी बात कि इसका किराया भी काफी कम है, यानी एकदम बजट में है। तो आइए जानते हैं कि ये पॉड होटल आखिर होता क्या है और इसका किराया कितना है? 

indian railway launched pod-hotel in mumbai central railway station know the facility and fare
पॉड होटल - फोटो : Twitter/@RailMinIndia

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पहले फ्लोर पर पॉड होटल बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल 48 पॉड रूम बनाए गए हैं, जिनमें प्राइवेट पॉड से लेकर क्लासिक पॉड तक शामिल हैं। खास बात ये है कि दिव्यांग लोगों के लिए यहां स्पेशल पॉड तैयार किए गए हैं।

indian railway launched pod-hotel in mumbai central railway station know the facility and fare
पॉड रूम - फोटो : Twitter/@RailMinIndia

दरअसल, पॉड एक कैप्सूल-साइज होटल होता है, यानी कमरे छोटे साइज के बने होते हैं, लेकिन सभी सुविधाओं से लैस होते हैं। जापान और सिंगापुर में तो ऐसे होटल खूब चलन में है और अब दुनिया के तमाम देशों में भी ऐसे होटल खोले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway launched pod-hotel in mumbai central railway station know the facility and fare
पॉड होटल - फोटो : Twitter/@RailMinIndia

पॉड होटल की सुविधाओं की अगर बात करें तो यहां यात्रियों को लगेज रूम, शॉवर रूम, साफ-सुथरा वॉशरूम और कॉमन एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पॉड में मोबाइल या लैपटॉप के लिए चार्जिंग प्वाइंट, फ्री वाईफाई, टीवी और पढ़ने के लिए रीडिंग लाइट की भी व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन
indian railway launched pod-hotel in mumbai central railway station know the facility and fare
पॉड होटल - फोटो : Twitter/@RailMinIndia

पॉड होटल में यात्री 12 से 24 घंटे के लिए ठहर सकते हैं। यहां रुकने के लिए 999 रुपये से लेकर 1999 रुपये तक किराया आपको देना पड़ सकता है। अगर प्राइवेट पॉड में रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1249 रुपये से लेकर 2499 रुपये तक किराया आपको देना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed