फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आधार कार्ड से मिनटों में मिल जाएगा लोन, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Mon, 18 Oct 2021 12:35 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 18 Oct 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
how to get instant personal loan on aadhaar card process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कहते हैं कि लोन लेना बड़ा ही मुश्किल काम है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। पहले के मुकाबले आज के समय में यह काम बेहद ही आसान हो गया है। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आराम से ले सकते हैं, इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। आपके पास आधार कार्ड है तो आसानी से पर्सनल लोन मिल सकता है। दरअसल, आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिकों के लिए बेहद ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसका उपयोग कई तरह के कामों में हो रहा है, जिसमें लोन लेना भी शामिल है। अगर आप इंस्टेंट पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो घर बैठे इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और  e-KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। इसमें हार्ड कॉपी की कोई जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि आधार की मदद से आखिर कैसे लोन ले सकते हैं? 



how to get instant personal loan on aadhaar card process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आधार की मदद से लोन लेने के लिए  जो सबसे जरूरी चीज है, वो है बैंक में खाता होना। किसी बैंक में अगर आपका अकाउंट है तो सबसे पहले अपने बैंक के मोबाइल एप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां आपको लोन का विकल्प मिलेगा। 

how to get instant personal loan on aadhaar card process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पर्सनल लोन लेने के लिए आपको उसके विकल्प पर क्लिक करना होगा और एलिजिबिलिटी चेक करनी होगी, यानी आप लोन लेने के अधिकारी हैं या नहीं। उसके बाद Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको अपनी पर्सनल डीटेल देनी होगी और सबमिट करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get instant personal loan on aadhaar card process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद बैंक की ओर से आपके पास कॉल आएगा, जिसके माध्यम से आपकी डीटेल्स और पात्रता यानी एलिजिबिलिटी वैरिफाई की जाएगी। बस वैरिफिकेशन के बाद बैंक आपका पर्सनल लोन अप्रूव कर देगा और आपके अकाउंट में लोन का पैसा आ जाएगा।

विज्ञापन
how to get instant personal loan on aadhaar card process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नियम और शर्तें क्या हैं?  

  • लोन लेने के लिए सबसे पहले तो आपका भारत का नागरिक होना जरूरी है। 
  • आप किसी प्राइवेट या मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हों। 
  • आपकी उम्र 21 साल होनी चाहिए। 
  • आपका क्रेडिट स्कोर सही होना चाहिए। 
  • लोन लेने के लिए आपको अपनी आय दिखानी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed