फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आवास कीमत सूचकांक 2.8 फीसदी बढ़ा, जानिए व्यापार जगत की कुछ अहम खबरें

Thu, 01 Oct 2020 01:38 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 01 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Housing price index up 2 point 8 percent, know some important news of business
home loan - फोटो : Amar Ujala

अखिल भारतीय आवास कीमत सूचकांक (एचपीआई) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 2.8 फीसदी बढ़ा है। 2019-20 की समान तिमाही में यह 3.4 फीसदी बढ़ी थी। आरबीआई के मुताबिक, ये आंकड़े 2020-21 में अप्रैल-जून अवधि के लिए तिमाही आवास कीमत सूचकांक लेनदेन पर आधारित हैं। 



जो 10 बड़े शहरों दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में आवास पंजीकरण से प्राप्त हुए हैं। बंगलूरू में एचपीआई सालाना आधार पर 16.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि दिल्ली में 6.7 फीसदी गिरावट आई है। उधर, तिमाही आधार पर एचपीआई अप्रैल-जून तिमाही में 1.2 फीसदी बढ़ा है। बंगलूरू, अहमदाबाद और लखनऊ में मकानों के दाम तिमाही आधार पर बढ़े हैं। 

Housing price index up 2 point 8 percent, know some important news of business
रुपये - फोटो : pixabay

अगस्त में राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य का 109 फीसदी
राजस्व में गिरावट और बेतहाशा खर्चों की वजह से अगस्त में राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य का 109.3 फीसदी पहुंच गया है। लेखा महानियंत्रक ने बुधवार को आंकड़े जारी कर बताया कि अप्रैल-अगस्त में ही चालू वित्तवर्ष का राजकोषीय घाटा 8,70,347 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

बजट में सरकार ने इसे पूरे साल के लिए 7.96 लाख करोड़ तक सीमित करने का लक्ष्य रखा था। अगस्त, 2019 में राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य का 78.7 फीसदी पहुंचा था। इस साल कोरोना महामारी की वजह से कर वसूली और राजस्व में बड़ी गिरावट आई है, जबकि आर्थिक मदद व पैकेज के रूप में सरकार को खर्च बढ़ाना पड़ा है।

Housing price index up 2 point 8 percent, know some important news of business
रुपये - फोटो : pixabay

विनिवेश : बीपीसीएल में 16 नवंबर तक आवेदन 
सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने को बोली आवेदन की तिथि 16 नवंबर तक बढ़ाई है। यह चौथी बार है जब आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले साल नवंबर में 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी थी। सरकार का लक्ष्य मार्च, 2021 तक इस विनिवेश को पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Housing price index up 2 point 8 percent, know some important news of business
Money - फोटो : PTI

10 करोड़ टर्नओवर पर ही मिलेगा टीसीएस : सीबीडीटी
सीबीडीटी ने कहा है कि विक्रेता 1 अक्तूबर से टीसीएस तभी ले सकेंगे, जब उनका बीते वित्तवर्ष में टर्नओवर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। इस बाबत वित्त कानून, 2020 में किए गए बदलावों को अक्तूबर से लागू किया जा रहा है। अगर खरीदार का सालाना बिल 50 लाख से ज्यादा है, तो उत्पाद विक्रेता 0.1 फीसदी टीसीएस वसूल कर सकेगा।

विज्ञापन
Housing price index up 2 point 8 percent, know some important news of business
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत 25 फीसदी घटाकर 1.79 डॉलर किया
सरकार ने बुधवार को प्राकृतिक गैस की कीमत 25 फीसदी घटाकर 1.79 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) तय किया है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के नामांकन आधार पर उन्हें दिए गए क्षेत्रों से निकलने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत 1 अक्तूबर, 2020 से शुरू होने वाली अगली छमाही के लिए अब 1.79 डॉलर प्रति एमबीटीयू होगी। साथ ही मुश्किल गहरे समुद्री क्षेत्रों से निकलने वाली गैस का दाम भी 5.61 डॉलर से घटाकर 4.06 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed