फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Engagement: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई हुई, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हुआ समारोह

Fri, 20 Jan 2023 10:13 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 20 Jan 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
Engagement of Anant Ambani and Radhika Merchant held today at Mukesh Ambani's residence Antilla in Mumbai
Anant Ambani with Radhika Merchant - फोटो : amarujala.com

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हो गई। मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में सगाई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले 29 दिसंबर को अनंत अंबानी का राधिका से रोका हुआ था। तब कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। हालांकि, अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ की बेटी हैं राधिका

Engagement of Anant Ambani and Radhika Merchant held today at Mukesh Ambani's residence Antilla in Mumbai
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी - फोटो : Anant Ambani with Family

अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। राधिक मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका के पिता विरेन की भी देश के समृद्ध शख्सियतों में गिनती होती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की है। इसके बाद वे स्टडी के लिए न्यूयॉर्क गईं थीं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद 2017 में उन्होंने इसप्रावा में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है।

प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं राधिका मर्चेंट

Engagement of Anant Ambani and Radhika Merchant held today at Mukesh Ambani's residence Antilla in Mumbai
Anant Ambani with Family - फोटो : Social Media

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। साल 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीता अंबानी ने किया नृत्य

Engagement of Anant Ambani and Radhika Merchant held today at Mukesh Ambani's residence Antilla in Mumbai
Anant Ambani with Radhika Merchant - फोटो : Social Media

गुजराती हिंदू परिवारों के बीच पीढ़ियों से चली आ रही सदियों पुरानी परंपराएं जैसे गोल-धना और चुनरी विधि आदि समारोह स्थल और परिवार के मंदिर में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गईं। दोनों परिवारों ने एक दूसरे को उपहार सौंपे। अनंत की मां नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों  द्वारा किया गया नृत्य प्रदर्शन कार्यक्रम की जान रहा।

 

विज्ञापन

क्या है गोल-धना?

Engagement of Anant Ambani and Radhika Merchant held today at Mukesh Ambani's residence Antilla in Mumbai
Anant Ambani with Family - फोटो : Social Media

गोल-धना का शाब्दिक अर्थ है- गुड़ और धनिये के बीज। गोल-धना गुजराती परंपराओं में सगाई के समान एक विवाह पूर्व समारोह है। कार्यक्रम के दौरान इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है। दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर जोड़ा एक दूसरे को अंगूठियों पहनाता है। इसके बाद जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed