फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से 15 फीसदी तक कम हैं दाम

Mon, 26 Oct 2020 11:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 26 Oct 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Cheapest Gold Market in The World you can buy cheap gold in these countries as compared to India
इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना - फोटो : pixabay

सोना एक ऐसी धातु है, जिसका ज्यादा से ज्यादा भंडारण दुनिया का लगभग हर देश करना चाहता है। सदियों के लोग सोने की ओर आकर्षित होते आ रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ सोना निवेशकों को भी आकर्षित करता है। भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। ऐसे में हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको भारत के मुकाबले करीब 15 फीसदी सस्ता सोना मिलता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Cheapest Gold Market in The World you can buy cheap gold in these countries as compared to India
सोना - फोटो : pixabay

दुबई 
बात जब सस्ता और अच्छा सोना खरीदने की आती है, तो हर किसी के दिमाग में दुबई का नाम आता है। अक्सर लोग दुबई जाते हैं, तो वहां से सोना जरूर खरीदकर आते हैं। मालूम हो कि वहां दिएरा नाम की एक जगह है, जहां गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है। इसके साथ ही जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजारों में भी आपको आसानी से कम कीमत में सोना मिल सकता है।

Cheapest Gold Market in The World you can buy cheap gold in these countries as compared to India
सोना - फोटो : pixabay

थाईलैंड 
दुबई के बाद आपको थाईलैंड में सस्ता सोना मिल जाएगा। थाईलैंड के बैंकॉक में आप कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सोना खरीद सकते हैं। यहां आपको बहुत कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है और साथ ही अच्छी वैरायटी भी होती है। थाईलैंड के चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Gold Market in The World you can buy cheap gold in these countries as compared to India
सोना - फोटो : pixabay

हांगकांग 
हांगकांग में भी खरीदारों के लिए बड़ी संख्या में सोने की दुकानें मिल जाएंगी। दुनियाभर में अपने शॉपिंग हब के लिए मशहूर हांगकांग में सोना बेहद कम कीमत पर मिलता है। मालूम हो कि यह विश्व का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। 

विज्ञापन
Cheapest Gold Market in The World you can buy cheap gold in these countries as compared to India
सोना - फोटो : pixabay

स्विट्जरलैंड 
स्विट्जरलैंड के गोल्ड डिजाइन विश्वभर में फेमस हैं। यह पूरी दुनिया में अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी मशहूर है। इस देश में सोने का अच्छा कारोबार होता है। स्विटजरलैंड के ज्यूरिख शहर में लोगों को अच्छा और बेहतर सोना मिल सकता है। यहां हैंडमेड डिजाइनर गहनों के साथ आपको काफी वैरायटी मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed