फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन जगह पर चार्ज किया मोबाइल, तो खाली हो सकता है आपका खाता, SBI ने दी चेतावनी

Tue, 10 Dec 2019 10:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
your bank account is not safe if you charge your phone at public charging stations
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को चेतावनी दी है। भारत में लगातार बढ़ रही बैंक धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने सावधानी बरतने के लिए कहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रॉड सिर्फ एटीएम से ही नहीं, बल्कि आपके फोन का सारा डाटा चोरी करके भी हो सकता है। हम अक्सर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, ट्रेन या होटल में अपना फोन चार्ज करते हैं, लेकिन अगली बार ऐसा करने से एक बार जरूर सोचिए क्योंकि इससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। 


 

your bank account is not safe if you charge your phone at public charging stations

हमारी फोन पर निर्भरता इतनी बढ़ गई है कि उसकी चार्जिंग खत्म होने पर हम उसे कहीं भी चार्ज करने के लिए लगा देते हैं। लेकिन एसबीआई ने ऐसा करने से लोगों को चेतावनी दी है। बैंक के मुताबिक ऐसा करने से आपके फोन का डाटा चंद ही मिनटों में ही हैक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की मदद से खोलें अपना बिजनेस, होगा छह लाख रुपये का मुनाफा!

your bank account is not safe if you charge your phone at public charging stations
सांकेतिक तस्वीर

इसकी जानकारी एसबीआई ने ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में एसबीआई ने कहा कि, 'चार्जिंग स्टेशन में अपना फोन चार्ज में लगाने से पहले दो बार सोचें। मालवेयर की वजह से आपके फोन का डाटा चोरी हो सकता है। इससे हैकर्स को आपका पासवर्ड और डाटा एक्सपोर्ट करने का मौका मिल जाता है। इसलिए अपने फोन को किसी भी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज न करें।'

यह भी पढ़ें: भूल जाइए नौकरी का ख्याल, बस थोड़े से पैसों से ये बिजनेस खोलने पर होगी बंपर कमाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
your bank account is not safe if you charge your phone at public charging stations
सांकेतिक तस्वीर

जूस हैकिंग एक ऐसा साइबर अटैक है, जो फोन के चार्जिंग पोर्ट की मदद से काम करता है। डाटा कनेक्शन और यूएसबी की मदद से हैकर्स आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे हैकर्स आपके फोन का डाटा कॉपी कर सकते हैं। ऐसे में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

यह भी पढ़ें: रोजाना 18 रुपये जमा कर पाएं 77 लाख रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान

विज्ञापन
your bank account is not safe if you charge your phone at public charging stations
सांकेतिक तस्वीर

अगर आप अपने फोन में बैंक खाता नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड या कोई अन्य जानकारी की तस्वीर रखते हैं तो आपकी जानकारी आसानी से लीक हो सकती है। इसके अतिरिक्त पब्लिक डिवाइस, ओपन नेटवर्क और फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर भी आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इनका इस्तेमाल करने पर आपकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed