लोकसभा चुनावः मतदान करने वालों को इन पर मिलेगी भारी छूट, आपको होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते में मिलेगा पेट्रोल और डीजल
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अजय बंसल ने घोषणा की है कि वोटिंग के दिन नागरिकों को प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर 50 पैसे की छूट मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस छूट का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को उगली पर जो स्याही लगाई जाती है, उसे दिखाना होगा।
दवाओं पर मिलेगी भारी छूट
सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि नागरिकों को दवाओं पर भी छूट मिलेगी। इस संदर्भ में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप खन्ना ने कहा कि वोट डालने पर मतदाताओं और मरीजों को दवा पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
अस्पताल में मुफ्त में होगी जांच
निजी अस्पतालों ने भी एक नई पहल की शुरुआत की है। नोएडा के फेलिक्स अस्पताल और प्रकाश अस्पताल में नागरिकों को मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को स्याही का निशान दिखाना होगा।
होटल पर भी मिलेगा डिस्काउंट
बता दें कि वोट के दिन कई होटलों ने भी 10 से 15 फीसदी की छूट देने का वादा किया है। इसके साथ ही नागरिकों को सिल्चर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हैलाकांडी में ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 15 फीसदी की छूट भी मिलेगी।