फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nita Ambani: नीता अंबानी के 60वें जन्मदिन पर हुई ‘अन्न-सेवा’, 1.4 लाख लोगों को वितरित किया गया भोजन

Thu, 02 Nov 2023 03:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 02 Nov 2023 03:01 PM IST
सार

Nita Ambani: भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया। 

विज्ञापन
'Anna-Seva' organized on Nita Ambani's 60th birthday, food distributed to 1.4 lakh people
नीता अंबानी - फोटो : Social Media

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया जबकि करीब 65 हजार लोगों के बीच कच्चे राशन का वितरण किया गया।

3000 बच्चों के साथ नीता अंबानी ने मनाया जन्मदिन

'Anna-Seva' organized on Nita Ambani's 60th birthday, food distributed to 1.4 lakh people
नीता अंबानी - फोटो : Social Media

इस मौके पर बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया।

रिलायंस फाउंडेशन ने देश के 7.10 करोड़ लोगों को किया है प्रभावित

'Anna-Seva' organized on Nita Ambani's 60th birthday, food distributed to 1.4 lakh people
नीता अंबानी। - फोटो : Social Media

कोरोना महामारी के दौरान नीता अंबानी की अगुवाई में रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के अनुसार नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देश भर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed