फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय तृतीया: आज के दिन शुभ होता है सोना खरीदना, घर बैठे इन तरीकों से कर सकते हैं खरीदारी

Fri, 14 May 2021 10:12 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 10:12 AM IST
सार

अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना चाहते हैं और लॉकडाउन के कारण दुकान पर जाने में सक्षम नहीं हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इन तीन तरीकों से घर बैठे सोना खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Akshaya tritya 2021 purchase gold online at home by these ways
सोना - फोटो : pixabay

देश में सोने की खरीद के लिए अक्षय तृतीय को शुभ अवसर माने जाने की परंपरा के बावजूद इस बार कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए बाजार में मूल्यवान धातु की खरीद प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इच्छुक निवेशकों को पीली धातु की खरीद करने की जगह डिजिटल तरीके से या स्वर्ण आधारित प्रतिभूतियों में निवेश की सलाह दी है। कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से पिछले साल की तरह इस साल भी अक्षय तृतीया पर सोने की चमक फीकी पड़ सकती है।



पौराणिक मान्यता है कि स्वर्ण में लक्ष्मी जी का वास होता है। अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना चाहते हैं और लॉकडाउन के कारण दुकान पर जाने में सक्षम नहीं हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इन तीन तरीकों से घर बैठे सोना खरीद सकते हैं।

Akshaya tritya 2021 purchase gold online at home by these ways
सोना - फोटो : pixabay

डिजिटल गोल्ड
आप डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं। इसके तहत कंपनियां आपको घर पर सोना पहुंचाने की सुविधा देती हैं। कई ज्वैलर्स ऑनलाइन खरीद के साथ आकर्षक ऑफर भी पेश करती हैं। यहां अभी आप सोने या आभूषण की बुकिंग करा सकते हैं और फिर डिलीवरी आपके घर तक हो जाएगी। ध्यान रहे कि इसमें मात्रा भी तय होती है और कंपनियां अतिरिक्त शुल्क भी वसूलती हैं। डिजिटल गोल्ड के तहत खरीदा गया सोना एक तय अवधि के भीतर उसी कंपनी को बेचा भी सकती है। वर्तमान में जब तकनीक और निवेश के लिए नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं तो इसमें डिजिटल गोल्ड की भी मजबूत जगह बनती जा रही है।

Akshaya tritya 2021 purchase gold online at home by these ways
सोना - फोटो : pixabay

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड
सोने के खरीदने का एक और विकल्प है, वो है गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ। पेपर गोल्ड में निवेश करने का सबसे अच्छा तरीका गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स) खरीदना है। ईटीएफ में निवेश बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए होता है। इसके मूल्य में जो उतार-चढ़ाव होता है, वो सोने की कीमतों पर निर्भर करता है। सोने के सिक्के की तुलना में इसकी लागत कम होती है। हालांकि इसमें निवेश के लिए आपके पास ट्रेडिंग और डीमैट खाता होना चाहिए। 

2020 में गोल्ड ईटीएफ में तेजी से बढ़ा निवेश
साल 2020 में सुरक्षित निवेश के तौर पर स्वर्ण आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा। इससे गोल्ड ईटीएफ में 6,657 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। जबकि साल 2019 में स्वर्ण ईटीएफ में सिर्फ 16 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था। हालांकि, 2019 में लगातार छह साल की शुद्ध निकासी के बाद इसमें शुद्ध खरीदारी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya tritya 2021 purchase gold online at home by these ways
सोना - फोटो : pixabay

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप पेपर गोल्ड खरीद सकते हैं। इन्हें सरकार जारी करती है। सरकार इन्हें खरीदने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर विंडो खोलती है। योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं। स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से पेपर गोल्ड खरीदा जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सोने की हाजिर मांग को कम करना था और सोने की खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू बचत के एक हिस्से को वित्तीय बचत में तब्दील करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
Akshaya tritya 2021 purchase gold online at home by these ways
सोना - फोटो : pixabay

इस साल प्रभावित हो सकती है सोने की खरीद
निवेश परामर्श कंपनी मिलवुड के सीईओ और संस्थापक निश भट्ट ने कहा, 'देश में लोग सोना रखने को पसंद करते हैं और यह कोई छिपी हुई बात नहीं है तथा अक्षय तृतीय के मौके पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है। लेकिन देश में इस बार कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सोने की खरीद प्रभावित हो सकती है। ऐसे में निवेशकों और स्वर्ण खरीदारों को यह सलाह है कि वे इस कठिन समय बाहर नहीं निकले और भौतिक रूप से सोना खरीदने के बजाए डिजिटल या स्वर्ण आधारित प्रतिभूतियों के रूप में सोने में निवेश करें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed