फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1400 रुपये में करें हवाई सफर, गर्मी की छुट्टियों में एयर एशिया ने निकाला एक और खास ऑफर

Wed, 02 May 2018 01:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 May 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
air asia launches new offer for ticket bookings at rupees 1400
लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने नया ऑफर निकाला है, जिसके तहत आप गर्मियों के सीजन से लेकर के दिवाली तक 1400 रुपये में हवाई सफर कर सकेंगे। वहीं विदेश यात्रा के लिए आपको मात्र 2999 रुपये खर्च करने होंगे। गौरतलब है कि एयर एशिया भारत के 150 शहरों में अपनी हवाई सेवाएं दे रही है। इसके साथ ज्यादा किराया न देना पड़े, इसके लिए यात्रियों को पहले बुकिंग करानी होगी। 

वेबसाइट के जरिए होगी बुकिंग

air asia launches new offer for ticket bookings at rupees 1400

कंपनी ने कहा है उसने लास्ट मिनट वेकेशन डील के नाम से एक ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत 31 अक्टूबर तक यात्रा की जा सकती है। हालांकि इस ऑफर में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सस्ती टिकट उपलब्ध होगी। 

इन शहरों के लिए बुक होगी टिकट

air asia launches new offer for ticket bookings at rupees 1400

यात्री चेन्नई, हैदराबाद, रांची, बंगलूरू, गोवा, कोलकाता, दिल्ली, भुवनेश्वर, बागडोगरा, कोच्चि, पुणे, चंडीगढ़ के अलावा अन्य शहरों के लिए टिकट को बुक करा सकते हैं। कंपनी ने इसके अलावा 1699 रुपये में भी एक ऑफर शुरू किया है।

इस ऑफर के तहत कोलकाता से बागडोगरा का टिकट 2099 रुपये, विशाखापट्टनम के लिए 1699 रुपये और नई दिल्ली के लिए 3299 रुपये में मिलेगा। वहीं गुवाहाटी से दिल्ली का टिकट 3799 रुपये, कोलकाता के लिए 1699 रुपये और इंफाल के लिए 1399 रुपये में मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 हजार में बैंकॉक की यात्रा

air asia launches new offer for ticket bookings at rupees 1400

अगर आप इन दिनो विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर 2999 रुपये में टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी बाली, बैंकॉक, सिडनी, पर्थ, क्वालालंपुर के लिए 6 मई 2018 तक टिकट बुक करा सकते हैं। हालांकि बुक किए गए टिकट पर 31 अक्टूबर 2108 तक यात्रा कर सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed