फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022 Expectations: आज पेश होगा आम बजट, क्या मिलेगी टैक्स में छूट, जानें स्लैब में हो सकते हैं क्या बड़े बदलाव?

Tue, 01 Feb 2022 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 01 Feb 2022 05:05 AM IST
विज्ञापन
Budget 2022: Income Tax Payers Expectations from Union Budget 2022-23, Will Salaried Class Get Exemption in This Budget News in Hindi
केंद्रीय बजट 2022 में लोगों को आयकर में मिल सकती है छूट - फोटो : istock

एक फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपना चौथा केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। जहां व्यापारी व्यापार में राहत की उम्मीद लगाए बैठा है तो वहीं आम आदमी को महंगाई से राहत मिलने की आस है, जबकि एक नौकरीपेशा को बजट से आयकर में छूट की उम्मीद रहती है। हालांकि, मोदी सरकार कई बार अपने फैसलों से लोगों को हैरान कर चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस बार बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव करके टैक्सपेयर्स को राहत दिला सकती है। दरअसल, आम आदमी को आखिरी बार 8 साल पहले ही आयकर में छूट मिली थी। साल 2014 में सरकार ने आयकर छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये की थी। वहीं 60 से 80 वर्ष के उम्र के नागरिकों को टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की गई थी। इस बार भी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बजट में करदाताओं को बड़ी राहत मिल सकती है।

Budget 2022: Income Tax Payers Expectations from Union Budget 2022-23, Will Salaried Class Get Exemption in This Budget News in Hindi
केंद्रीय बजट 2022 में लोगों को आयकर में मिल सकती है छूट - फोटो : i stock

इस अनुमान के तहत मूल आयकर छूट सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये तक करने का ऐलान किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये करने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही शीर्ष आय स्लैब को मौजूदा 15 लाख रुपये से ऊपर संशोधित किए जाने के बारे में कहा जा रहा है।

Budget 2022: Income Tax Payers Expectations from Union Budget 2022-23, Will Salaried Class Get Exemption in This Budget News in Hindi
केंद्रीय बजट 2022 में लोगों को आयकर में मिल सकती है छूट - फोटो : i stock

हालांकि, केंद्र सरकार के द्वारा 2020 में एक नई टैक्स व्यवस्था पेश की गई थी। नई टैक्स व्यवस्था के तहत सरकार की ओर से टैक्स छूट और कटौती को छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए टैक्स की दरें घटा दी गई थी। नई टैक्स व्यवस्था की बात करें तो 2.5 से 5 लाख के बीच की आय करने वालों पर 5 प्रतिशत के हिसाब से टैक्स लगता है। पुरानी व्यवस्था के मुताबिक 5 लाख से 7.5 लाख तक की पर्सनल आय पर 20 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाया जाता है, वहीं नए व्यवस्था के अनुसार टैक्स की दर को 10 फीसदी रखा गया है। वहीं पुराने हिसाब किताब में 7.5 लाख से 10 लाख के बीच की आय करने वालों पर 20 प्रतिशत की दर से कर लगता था, जबकि नई व्यवस्था में कर की दर को 15 फीसदी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2022: Income Tax Payers Expectations from Union Budget 2022-23, Will Salaried Class Get Exemption in This Budget News in Hindi
केंद्रीय बजट 2022 में लोगों को आयकर में मिल सकती है छूट - फोटो : i stock

नया आयकर स्लैब (New Tax Slab):
0 से 2.5 लाख की आय पर - 0%
2.5 से 5 लाख की आय पर- 5%
5 लाख से 7.5 लाख की आय पर-10%
7.50 लाख से 10 लाख की आय पर- 15%
10 लाख से 12.50 लाख की आय पर- 20%
12.50 लाख से 15 की आय पर-  25%
15 लाख ऊपर आमदनी की आय पर- 30 फीसदी

विज्ञापन
Budget 2022: Income Tax Payers Expectations from Union Budget 2022-23, Will Salaried Class Get Exemption in This Budget News in Hindi
केंद्रीय बजट 2022 में लोगों को आयकर में मिल सकती है छूट - फोटो : i stock

पुराना आयकर स्लैब (Old Tax Slab):
2.5 लाख तक की आय पर- 0%
2.5 लाख से 5 लाख तक की आय पर- 5%
5 लाख से 10 लाख तक की आय पर- 20%
10 लाख से ऊपर की आय पर- 30%

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed