फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में एक जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिराटव के बाद फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को काफी बड़ा झटका लगा है। महज कुछ दिनों के अंतराल में उनकी टोटल नेट वर्थ 31 अरब डॉलर से ज्यादा कम हो गई है। इस कारण बिलियनेयर इंडेक्स में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत के गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने मार्क जुकरबर्ग को बिलियनेयर इंडेक्स में पीछे कर दिया है। बीते कुछ दिनों में गौतम अडानी की टोटल नेट वर्थ में इजाफा देखने को मिला है। इस कारण उनका नाम दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। वहीं मुकेश अंबानी 11वें पायदान पर अभी भी बरकरार हैं। बिलियनेयर इंडेक्स में मार्क जुकरबर्ग कई पायदान नीचे गिरकर अब 13वें नंबर पर आ चुके हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Billionaires Index: मार्क जुकरबर्ग और मुकेश अंबानी को पीछे कर गौतम अडानी बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन