फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की इन 5 बचत योजनाओं में करें निवेश, मिलेगा अच्छा ब्याज

Sat, 27 Nov 2021 06:08 PM IST
Mishra मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mishra मिश्रा Updated Sat, 27 Nov 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Best saving schemes in post office who gives high interest rates
पोस्ट ऑफिस बचत योजना - फोटो : iStock

बचत करना हमेशा अच्छा रहा है। बचत व्यक्ति के बुरे समय में उसकी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। पिछले 2 सालों के कोरोना काल में लोगों में बचत को लेकर और भी जागरूकता आई है। नौकरी चले जाने के कारण जिन्होंने पहले से कुछ बचत की उनके जीवन में जरूरतें पूरी हो सकी। वहीं जिन्होंने बचत नहीं की, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस महंगाई के युग में जब आमदनी कम और खर्च ज्यादा हों तो बचत करना थोड़ा मुश्किल है। बहुत से लोग अपनी बचत को निवेश करना चाहते हैं, जहां उनके पैसों का अच्छा मुनाफा और सुरक्षा की गारंटी भी मिले। अगर आप भी अपनी बचत को निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करना अच्छा विकल्प है। कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनमें निवेश करने से अच्छा फायदा होगा। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की पांच ऐसी योजनाएं जिनमें अच्छा ब्याज मिलता है और टैक्स में भी छूट मिलती है -

Best saving schemes in post office who gives high interest rates
पोस्ट ऑफिस बचत योजना - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस राष्ट्रीय बचत योजना:
पोस्ट ऑफिस की इस योजना को ज्यादातर लोग लेना पसंद करते हैं। इस योजना में सालाना आधार पर निवेशक को 6.8 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इस योजना में पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं। यदि आप इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। 

Best saving schemes in post office who gives high interest rates
पोस्ट ऑफिस बचत योजना - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपाजिट योजना:
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आप एक निश्चित समय अवधि के लिए एक साथ ही पैसा जमा कर सकते हैं। इस योजना में एक साल से लेकर पांच साल तक की समय अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। इसमें आपको अच्छा फायदा और ब्याज मिलता है। इस योजना में एक, दो, तीन, पांच की समय अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। इस योजना में आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best saving schemes in post office who gives high interest rates
पोस्ट ऑफिस बचत योजना - फोटो : istock

नेशनल पेंशन सिस्टम:
इस योजना में 500 रुपये भी जमा करके शुरुआत की जा सकती है। इसमें निवेश के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80 C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में छूट भी मिलती है। यह एक रिटायरमेंट योजना है। इसमें 6 अलग-अलग फंड्स में निवेश करने का मौका मिलता है। रिटायरमेंट के समय व्यक्ति को जमा की गई राशि एकमुश्त मिल जाती है। 

विज्ञापन
Best saving schemes in post office who gives high interest rates
पोस्ट ऑफिस बचत योजना - फोटो : istock

किसान विकास पत्र:
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस पर मिलने वाला ब्याज 6.9 प्रतिशत है। पहले इसकी समय सीमा 113 महीने थी जो बढ़ा कर 124 महीने कर दी गई है। इस योजना में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलती है। अगर इस योजना में मिलने वाले लाभ की बात करें तो बेहतर फायदा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed