यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। 5000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में राणा को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है। इन सब के बीच राणा कपूर की पत्नी और बेटी पर भी ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी अधिकारियों ने राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई हवाईअड्डे पर तब रोका, जब वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जा रहीं थी। इस बीच राण कपूर की एक और बेटी का नाम काफी सुर्खियों में है। ये कोई और नहीं बल्कि राखी कपूर हैं। पांच साल पहले IPL के फाइनल से सुर्खियों में आईं राखी कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन क्यों? ये हम आपको आगे कि स्लाइड्स में बताने जा रहे हैं।
IPL के एक मैच से वायरल हुई थी राणा कपूर की बेटी, मिलने लगे थे मैरिज प्रपोजल
पांच साल पहले IPL के फाइनल में आई नजर
2015 में पहली बार राखी कपूर सुर्खियों में आईं थी। ये मौका था IPL के फाइनल मैच का। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा था, जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ा मुकाबला था। इस फाइनल मैच में ही राखी कपूर की तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था।
काफी समय बाद सामने आई पहचान
IPL फाइनल में सामने आईं राखी कपूर की तस्वीर वायरल तो होने लगी थी, लेकिन उस समय किसी को पता नहीं था कि तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की है कौन? हालांकि, बाद में लोगों को पता चलने लगा कि तस्वीर में दिखने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि, राखी कपूर हैं।
शिक्षा और जिम्मेदारी
राखी कपूर टंडन ने पेंसिलवेनिया की व्हार्टन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी से MBA किया है। उस दौरान राखी को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई थी, उसके मुताबिक उन्होंने MBA के बाद यूनाइटेड स्टेट्स में बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर काम किया। राखी RAAS कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (CEO) हैं। इसके बाद RAAS Capitals के तहत उन्होंने दो नए वेंचर शुरू किए।
पति के साथ करनी पड़ी थी फोटो शेयर
IPL फाइनल से सुर्खियों में आई राखी कपूर को कई शादी के प्रस्ताव मिले, जिसके बाद उन्हें बताना पड़ा कि उनकी शादी हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने अपने पति अल्केश टंडन के साथ एक फोटो शेयर किया।