{"_id":"58f1deb04f1c1b9106cf6bfc","slug":"tips-for-hair-care","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंगे शैंपू नहीं संतरा बनाएगा बालों को चमकदार","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
महंगे शैंपू नहीं संतरा बनाएगा बालों को चमकदार
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्की, शाइनिंग, लहराते बाल भला किसका सपना नहीं होते, लेकिन गर्मी का मौसम आपके बाल और स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर देता हैं। लेकिन थोड़ी सी केयर आपको बालों चमकदार कर सकती है। आज हम आपको बताने जा रहें है कुछ आसान टिप्स जिससे गर्मी में भी आपके बाल चमकते रहेंगे।
बालों को धोने के बाद सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें। इससे आपको बालों को नुकसान होता है। शैंपू करने से पहले बालों और स्कैल्प की अच्छे से तेल से मसाज कर लें। इससे धोने के बाद आपको बाल मुलायम और चमकदार बने रहेंगे।
अगर आपको बालों में डैंड्रफ है तो दही में नींबू मिलाकर 30 मिनट तक मसाज करें और फिर खूब सारे पानी से धोए। इससे आपका डेैंड्रफ ठीक हो जाएगा साथ ही बालों की जड़े भी मजबूत होंगी। साथ ही अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जिनमें जिंक की मात्रा ज्याद पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शैंपू और महंगे प्रोडक्टस को इस्तेमाल करने के बजाय मुलतानी मिट्टी का उपयोग करना बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है। ये बालों में से तेल और गंदगी को अच्छे से साफ कर बालों को चमकदार बनाता है। महीने में एक बार मुलतानी मिट्टी से बाल धोने चाहिए।
विज्ञापन
संतरा
संतरा बालों के काफी फायदेमंद रहता है। संतरे के छिल्के को सुखाकर उसका पॉडर बना ले। इस पॉडर को दही में मिलाए कर पेस्ट बना। इस पेस्ट से बालों और स्कैल्प की मसाज करें, आधा घंटे बाद शैंपू से धो ले।