फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM कार्ड खो जाने पर घर बैठे चुटकियों में करें उसे ब्लॉक, नहीं होगी कोई धोखाधड़ी

Sun, 23 Jun 2019 04:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 23 Jun 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
SBI customers can block ATM card easily at home in these ways
फाइल फोटो

आपमें से अधिकतर लोगों के पास एटीएम कार्ड होगा। एटीएम कार्ड को आप सुरक्षित भी रखते होंगे, लेकिन खुदा-ना-खास्ता यदि आपका एटीएम कार्ड किसी दिन खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए। कई लोग एटीएम कार्ड खो जाने पर बैंक जाकर ब्लॉक कराने की सलाह देते हैं। अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको एसबीआई का एटीएम खो जाने की स्थिति में उसे ब्लॉक करने के तीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

ऑनलाइन ऐसे करें कार्ड ब्लॉक

SBI customers can block ATM card easily at home in these ways

ऑनलाइन एसबीआई का एटीएम ब्लॉक करने के लिए आपको onlinesbi.com पर जाना होगा। अब अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर आपको लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद आपको ई-सर्विसेज (e-Services) टैब पर क्लिक करना होगा, जहां आपको एटीएम कार्ड सर्विसेज (ATM Card Services) पर जाकर ब्लॉक एटीएम कार्ड (Block ATM Card) का विकल्प मिलेगा। ध्यान रहे कि अगर एसबीआई में आपका एक से ज्यादा खाते हैं तो आपको उस खाते के विकल्प का चयन करना होगा, जिससे जुड़ा एटीएम आप ब्लॉक करना चाहते हैं। 

अब आपकी स्क्रीन पर सभी ब्लॉक और अनब्लॉक कार्ड्स की लिस्ट नजर आएगी, जिसमें कार्ड के शुरुआत और आखिर के चार-चार नंबर लिखे होंगे। यहां से आपको कार्ड का चुनाव करना होगा और फिर सब्मिट पर क्लिक करना होगा। अपनी जानकारी को अच्छे से जांचने के बाद आप कंफर्म पर क्लिक करें। 

SBI customers can block ATM card easily at home in these ways

अब मोबाइल नंबर पर ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड में से किसी एक ऑथेंटिकेशन के तरीके का चयन करने के बाद आपको ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड डालना होगा और फिर कंफर्म पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा और आपके पास इससे संबंधित मेसेज भी आ जाएगा। ध्यान रहे कि एटीएम ब्लॉक करते समय आपकी स्क्रीन पर टिकट नंबर आएगा, जिसे आप कहीं पर लिख लें ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर आप इसे बैंक को दिखा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SMS के जरिए ऐसे करें ATM ब्लॉक

SBI customers can block ATM card easily at home in these ways

एसबीआई खाताधारक एसएमएस के जरिए भी अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 'SMS BLOCK XXXX' लिखकर 5676791 पर भेजना होगा। XXXX की जगह आपको अपने एटीएम कार्ड के आखिरी चार नंबर डालने हैं। एसएमएस भेजने के कुछ देर बाद आपके पास कंफर्मेशन मेसेज आ जाएगा। 

विज्ञापन

ऐप के जरिए भी कर सकते हैं ब्लॉक

SBI customers can block ATM card easily at home in these ways
फाइल फोटो

ऑनलाइन और एसएमएस के अतिरिक्त आप एसबीआई की ऐप के जरिए भी अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर लॉगइन करना होगा। अब बाईं ओर मौजूद Menu सेक्शन पर जाने के बाद आपको  Service Request पर क्लिक करना होगा। यहां आपको एटीएम कार्ड गुम या खो जाने का विकल्प दिखेगा, जिसका चयन करने के बाद आपको कार्ड नंबर डालना होगा। इसके साथ ही अगर आपको अपना नया एसबीआई का एटीएम कार्ड लेगा है तो आप वहां मौजूद Reissue Card के विकल्प का चयन कर सकते हैं। अब इसे सब्मिट करने के बाद आपका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा और आपको जल्द ही आपका नया एटीएम कार्ड भी मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed