{"_id":"5cc3d6f6bdec2207073c3b48","slug":"rbi-will-issue-new-20-rupees-note-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RBI ने किया एलान, जल्द आएगा 20 रुपये का नया नोट, जानें क्या होगी खासियत","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
RBI ने किया एलान, जल्द आएगा 20 रुपये का नया नोट, जानें क्या होगी खासियत
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एलान किया है कि भारत में जल्द 20 रुपये का नया नोट आने वाला है। इस नोट पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। बता दें कि ये नोट भी महात्मा गांधी की नई सीरिज के ही होंगे। आइए जानते हैं कि पुराने नोटों की तुलना में इस नोट में क्या बदलाव किए गए हैं।
आरबीआई ने 20 रुपये के नए नोट की एक तस्वीर जारी की है और अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि इस नोट का रंग हरापन लिए हुए पीला होगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि नोट के पीछे एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। कई लोग सोच रहे होंगे कि नए नोट आने से पुराने नोट कहीं बंद तो नहीं हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि नए 20 रुपये के नोट आने के बाद पुराने नोटों का क्या होगा।
3 of 5
20 रुपये
आरबीआई द्वारा जारी की गई अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नए नोट के जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलन में बने रहेंगे। यानी पुराने नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आरबीआई द्वारा पेश किए गए 20 रुपये के इस नए नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्रण बीच में है और इसी तरफ नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नोट के पिछले हिस्से पर वर्ष के साथ स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन लोखा होगा। 20 रुपये के नए नोट के आकार की बात करें, तो ये 63 मिमी चौड़ा होगा और 129 मिमी लंबा होगा। इसके अतिरिक्त नोट के पिछले हिस्से पर भाषा की पट्टी भी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
इस नोट की सुरक्षा पट्टी पर भारत और आरबीआई लिखा होगा। वहीं आगे के हिस्से पर अशोक स्तंभ भी बना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।