भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिए केवाईसी (KYC) पूरा करने का आग्रह किया है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो भविष्य में आप अपने खाते से कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
SBI ने किया अलर्ट, नहीं किया ये काम तो अपने खाते से नहीं कर पाएंगे कोई भी लेनदेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों जरूरी है केवाईसी?
बता दें कि बिना केवाईसी के निवेश करना संभव नहीं होता है और इसके बिना बैंक खाता खोलना भी आसान नहीं है। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो केवाईसी आपके लिए अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बैंक लॉकर की सुविधा लेने के लिए या पीएफ की राशि निकालने के लिए भी ग्राहकों के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य होता है।
एसबीआई ने ग्राहकों को भेजा ये एसएमएस
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंक खातों के लिए केवाईसी को जरूरी किया था। इसके मद्देनजर अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें लिखा है कि, 'भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार आपके खाते में केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट किया जाना अनिवार्य है। कृपया नवीनतम केवाईसी दस्तावेजों के साथ अपनी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क करें। केवाईसी पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में आपके खाते में भविष्य में किए जाने वाले लेनदेन पर रोक लगाई जा सकती है।'
केवाईसी के लिए जरूरी है पहचान पत्र
केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, केवाईसी के लिए पहचान पत्र देना जरूरी है। इसके लिए आप मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश या डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इनमें से आप जो भी पहचान पत्र दिखाएंगे, उसमें पता वहीं होना चाहिए जो खाता खोलने के फार्म में दिया हुआ है।