फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ गई 'कोरोना कवच' पॉलिसी, प्रीमियम 447 से शुरू, जानें कितना मिलेगा कवर

Sat, 11 Jul 2020 04:44 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Jul 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Insurance companies launched Corona Kavach policy, premium starts from 447, know how much will cover
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

इरडा के निर्देश पर शुक्रवार को कई बीमा कंपनियों ने कोरोना कवच पॉलिसी बाजार में उतार दी है। 50 हजार से 5 लाख रुपये तक कवर वाली इस पॉलिसी का प्रीमियम 447 रुपये से शुरू हो रहा है।

Insurance companies launched Corona Kavach policy, premium starts from 447, know how much will cover
Coronavirus insurance

बीमा नियामक इरडा ने सभी कंपनियों को कोविड-19 से इलाज के लिए विशेष बीमा पॉलिसी लाने का निर्देश दिया था। इसकी अवधि 3.5 महीने से 9.5 महीने तक होगी और संक्रमित व्यक्ति को घर पर इलाज में हुए कर्ज का भी क्लेम दिया जाएगा। 

Insurance companies launched Corona Kavach policy, premium starts from 447, know how much will cover
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

एचडीएफसी एर्गो ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर जांच में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के अस्पताल का खर्च इस पॉलिसी में शामिल होगा। संक्रमण से प्रभावी अन्य बीमारियों और एंबुलेंस का खर्च भी शामिल रहेगा, जिसमें 14 दिन तक घर पर इलाज की सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Insurance companies launched Corona Kavach policy, premium starts from 447, know how much will cover
स्वास्थ्य बीमा - फोटो : pixabay

बजाज आलियांज ने बताया कि प्रीमियम 447 रुपये से लेकर 5,630 रुपये और जीएसटी होगा। इसमें अस्पताल के रोजाना नकद खर्च का वैकल्पिक कवर भी होगा जिसका प्रीमियम 3 रुपये से 620 रुपये और जीएसटी रहेगा। 35 साल तक उम्र के व्यक्ति को 50 हजार तक की पॉलिसी 447 रुपये और जीएसटी के प्रीमियम पर मिल जाएगी। सभी प्रीमियम एकमुश्त जमा किए जाएंगे और देशभर में इनकी दरें भी समान होंगी।

विज्ञापन
Insurance companies launched Corona Kavach policy, premium starts from 447, know how much will cover
सांकेतिक तस्वीर

सस्ता पड़ेगा फैमिली प्लान
मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी-सीईओ कृष्णन रामचंद्रन ने बताया कि हमारी कीमतें काफी सस्ती हैं। 31-55 साल के व्यक्ति को 2.5 लाख रुपये का कवर सिर्फ 2,200 रुपये के प्रीमियम पर दिया जा रहा है।

अगर दो व्यस्क और एक बच्चे का साथ बीमा कराते हैं, तो इसका प्रीमियम 4,700 रुपये पड़ेगा। यानी परिवार का एकसाथ बीमा कराने पर प्रीमियम सस्ता पड़ेगा। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने भी कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शुक्रवार को जारी कर दी है, जो 50 हजार से 5 लाख रुपये तक कवर देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed