आईसीआईसीआई बैंक ने अपने एटीएम से कार्डलेस कैश विदड्रॉल सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यह सेवा ग्राहकों को केवल 'iMobile' पर एक अनुरोध देकर बैंक के 15,000 से अधिक एटीएम से नकदी निकालने में सक्षम बनाती है। आइए जानते हैं इस सुविधा के तहत आप कितने पैसों की निकासी कर सकेंगे।
{"_id":"5e26cadc8ebc3e4b18058a68","slug":"icici-bank-cardless-cash-withdrawal-through-atm-using-imobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICICI बैंक की नई सुविधा, इन ATM से बिना कार्ड के निकाल सकते हैं पैसा","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
ICICI बैंक की नई सुविधा, इन ATM से बिना कार्ड के निकाल सकते हैं पैसा
Tue, 21 Jan 2020 03:26 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्डलेस कैश विदड्रॉल सेवा का उपयोग स्व-निकासी के लिए किया जा सकता है, जब ग्राहक डेबिट कार्ड ले जाने की इच्छा नहीं रखते हैं। दैनिक लेनदेन की सीमा के साथ-साथ लेनदेन की सीमा 20,000 रुपये पर सेट की गई है। आगे जानते हैं कार्डलेस कैश विदड्रॉल का तरीका।
यह है तरीका कार्डलेस कैश निकालने का
- सबसे पहले आपको आईमोबाइल एप पर सेवाओं का चयन करना होगाI अब आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में नकद निकासी में प्रवेश करें।
- यहां राशि दर्ज करें, खाता संख्या चुनें, चार अंकों का अस्थायी पिन बनाएं और सबमिट करें।
- अब आपको एक संदर्भ ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
- किसी भी आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर जाएं और वहां कार्डलेस कैश विथड्रॉल में जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी नंबर, अस्थायी पिन और राशि डालें।
अगली स्लाइड में जानते हैं इस सुविधा से आपको क्या लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा का उपयोग करने के लाभ
- उपयोग की सुविधा: दैनिक उपयोग के लिए नकदी निकालने के लिए डेबिट कार्ड या एटीएम पिन ले जाने और उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- व्यापक पहुंच : 15,000 से अधिक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में उपलब्ध है।
- सुविधाजनक दैनिक सीमा: ग्राहकों द्वारा 20,000 रुपये दैनिक आधार पर निकाले जा सकते हैं।
- सकुशल और सुरक्षित: iMobile का उपयोग नकदी निकासी को और सुरक्षित बनाता है।