फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST: बैंक जाना हो जाएगा महंगा, चेक बुक-ATM यूज करने पर भी लगेगा टैक्स

Wed, 21 Jun 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 21 Jun 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
gst will make banking transaction costly, atm-chequebook will come into ambit
sbi
1 जुलाई से लागू होने वाले गुड्स एंड सर्विस टैक्स से अब आपका बैंक जाना महंगा हो जाएगा। बैंक में फ्री ट्रांजेक्शन तो पहले ही काफी कम हो चुके हैं, अब इन सर्विस को यूज करने पर आपको ज्यादा टैक्स भी देना होगा। 

 
gst will make banking transaction costly, atm-chequebook will come into ambit
- फोटो : अमर उजाला
ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा
वहीं एटीएम में फ्री ट्रांजेक्शन के बाद होने वाले पेड ट्रांजेक्शन पर भी टैक्स रेट बढ़ जाएगा। अभी सर्विस टैक्स 15 फीसदी लगता है, जो कि 1 जुलाई के बाद 18 फीसदी हो जाएगा। 
 
gst will make banking transaction costly, atm-chequebook will come into ambit
चेकबुक यूज करने पर भी लगेगा टैक्स
बैंकों ने चेकबुक के इस्तेमाल पर भी टैक्स लगा दिया है। एक साल में 50 से ज्यादा चेक के इस्तेमाल पर सर्विस टैक्स देना होगा। एचडीएफसी बैंक साल में दो बार  25 चेक वाली चेकबुक फ्री देगा। इससे ज्यादा चेक बुक लेने पर 75 रुपये प्रति चेकबुक कस्टमर से वसूले जाएंगे। 

एसबीआई में अगर कोई बचत खाताधारक 10 पेज (लीफ) वाली चेक बुक लेता है तो 30 रुपये देने होंगे। 25 पेज वाली के लिए 75 रुपये और 50 पेज वाली चेक बुक के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें सर्विस टैक्स अलग लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
gst will make banking transaction costly, atm-chequebook will come into ambit
मोबाइल पर अलर्ट पाना भी हो जाएगा महंगा
बैंक अपने कस्टमर को हर ट्रांजेक्शन पर मोबाइल पर अलर्ट भेजता है। इसके लिए फिलहाल बैंक हर तीन महीने पर 15 रुपये चार्ज करते हैं। अब इस पर 18 रुपये वसूले जाएंगे। इसके लिए बैंकों ने अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
gst will make banking transaction costly, atm-chequebook will come into ambit
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर भी हो जाएगा महंगा
NEFT, RTGS और IMPS के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर करना भी जुलाई से महंगा हो जाएगा। सभी बैंक इसके लिए अलग-अलग चार्ज लेते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने NEFT 10 हजार रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर 2 रुपये और सर्विस टैक्स देना होगा। वहीं 2 लाख रुपये से अधिक के फंड ट्रांसफर पर 20 रुपये और टैक्स देना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed