Zara Hatke: पृथ्वी पर कछुआ सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले जीवों में शामिल है। इसकी कुछ प्रजातियां करीब 150 साल से भी ऊपर जीवन जीती हैं। आज हम कछुओं की लंबी उम्र के पीछे के राज को बताएंगे। इसके साथ ही हम कछुओं के उस बायोलॉजिकल प्रोसेस का भी पता लगाएंगे, जिसके चलते यह इतनी ज्यादा उम्र तक जीवन जीते हैं। अब तक सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले कछुआ का नाम अलडाबरा टोरटॉयज है।
यह करीब 256 साल तक जिंदा रहा। अलडाबरा टोरटॉयज आकार में काफी बड़ा था। उस दौरान यह कछुआ सेशेल्स आइलैंड में रहा करता था। अलडाबरा टॉरटॉयज पर उस दौरान कई रिसर्च हुए, जिसके बाद कछुओं की लंबी उम्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। लंबे समय तक जिंदा रहने के अलावा भी कछुओं के अंदर कई विशेषताएं होती हैं, जो उन्हें काफी खास बनाती हैं।
2 of 5
क्यों कछुए इतने लंबे समय तक रहते हैं जीवित?
- फोटो : freepik
कछुओं के शरीर के ऊपर एक कठोर कवच होता है, जो उनके अंगों की बाहरी हमलों से सुरक्षा करता है। अक्सर हमले होने के स्थिति में कछुए अपने कवच के भीतर चले जाते हैं। अगर छोटी उम्र से ही कछुओं की अच्छी देखभाल की जाए, तो वे लंबी उम्र तक जिंदा रह सकते हैं। कई कछुए तो 150 वर्षों से भी ज्यादा जीवन जीते हैं।
3 of 5
क्यों कछुए इतने लंबे समय तक रहते हैं जीवित?
- फोटो : freepik
वैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुओं की लंबी उम्र के पीछे का रहस्य उनके डीएनए स्ट्रक्चर में छिपा हुआ है। उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं। इस कारण सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है।
Mysterious Temple: भगवान जगन्नाथ की मूर्ति में आज भी धड़कता है श्रीकृष्ण का दिल, जानिए आखिर क्या है रहस्य
4 of 5
क्यों कछुए इतने लंबे समय तक रहते हैं जीवित?
- फोटो : freepik
यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते कुछ कछुए 250 साल से भी अधिक जीवन जीते हैं। 256 साल तक जीवन जीने वाले अलडाबरा टोरटॉयज पर हुए एक रिसर्च में इस बात का पता चला कि अच्छे जीन वैरिएंट के कारण ही वह इतने लंबे समय तक जिंदा रह सका। अलडाबरा के जीन वैरिएंट ने सेल्स को लंबे समय तक एंट्रॉपी तक जाने से बचाए रखा। इसी वजह से उसका शरीर 256 साल तक बिना किसी परेशानी के जिंदा रहा।
Viral: हाईकोर्ट का अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल, जज सुना रहे थे फैसला और टॉयलेट में बैठा था शख्स, देखते रहे लोग
5 of 5
क्यों कछुए इतने लंबे समय तक रहते हैं जीवित?
- फोटो : freepik
विश्व भर में कछुओं की कई अन्य प्रजातियां भी पाई जाती हैं, जो करीब 100 से भी अधिक वर्षों तक जिंदा रहती हैं। कछुओं की एक रेतीली प्रजाति भी है, जिसे अफ्रीकन सल्केट के नाम से जाना जाता है। ये कछुए भी कम से कम 100 वर्षों तक जिंदा रहते हैं।