फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइकल जैक्सन की तरह दिखने के लिए युवक ने खर्च किए 21 लाख रुपये, अब देखकर मां भी खा जाती है धोखा

Sun, 17 Feb 2019 01:42 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 17 Feb 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
youth spent 21 lakhs rupees to look like Michael Jackson
Leo Blanco - फोटो : Instagram

माइकल जैक्सन एक प्रसिद्ध अमेरिकी पॉप सिंगर थे, जिन्हें 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से भी जाना जाता है। उनके निधन को 9 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दुनियाभर में उनके कई दीवाने हैं। उनकी दीवानगी इस कदर है कि लोग उनकी ही तरह गाना और डांस करना चाहते हैं। यहां तक कि लोग उनकी ही तरह दिखना भी चाहते हैं। उन्हीं में से एक हैं अर्जेंटीना के रहने वाले लियो ब्लैंको, जो खुद को माइकल जैक्सन का सबसे बड़ा फैन बताते हैं। 

youth spent 21 lakhs rupees to look like Michael Jackson
Leo Blanco - फोटो : Instagram

22 वर्षीय लियो ब्लैंको को माइकल जैक्सन से इतना प्यार है कि उन्होंने उनकी तरह दिखने के लिए खुद पर 21 लाख रुपये खर्च कर दिए। बीते 7 सालों में उन्होंने 11 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, ताकि वह माइकल जैक्सन की तरह दिख सकें। 

youth spent 21 lakhs rupees to look like Michael Jackson
Leo Blanco - फोटो : Instagram

लियो ने महज 15 साल की उम्र में ही ये तय कर लिया था कि वो माइकल जैक्सन की तरह ही दिखना चाहते हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने बीते 7 साल में प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक की दूसरी प्रक्रियाओं पर 30,000 डॉलर खर्च किए हैं।' यह रकम भारतीय मुद्रा के हिसाब से 21 लाख रुपये से भी ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
youth spent 21 lakhs rupees to look like Michael Jackson
Leo Blanco - फोटो : Instagram

लियो के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ अपने नाक की ही चार बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसके अलावा उन्होंने अपनी ठुड्डी और जबड़े की भी सर्जरी करवाई है। हालांकि वह अभी भी अपने लुक से संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें लगता है कि अभी भी उन्हें खुद में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
youth spent 21 lakhs rupees to look like Michael Jackson
Leo Blanco - फोटो : Instagram

लियो खुद को माइकल जैक्सन का सबसे बेहतरीन हमशक्ल बनाना चाहते हैं। लियो कहते हैं कि उन्होंने अपना तन, मन और धन तीनों माइकल जैक्सन का सबसे बेहतरीन हमशक्ल बनाने में लगा दिया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed