फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ एक बच्चे को पढ़ाने के लिए यहां एक करोड़ रुपये खर्च कर स्कूल खोल रही सरकार, वजह बेहद दिलचस्प

Tue, 26 Feb 2019 05:22 PM IST
संदीप भट्ट फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 26 Feb 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Wyoming district Laramie opens again one student school
One Student School - फोटो : pixabay.com

आज के समय में पढ़ाई-लिखाई बच्चों के लिए कितना महत्वपूर्ण है और सरकार इसके लिए कितनी सजग रहती है, इसका ताजा उदाहरण अमेरिका के व्योमिंग स्थित लारामी शहर में देखने को मिल रहा है। यहां सरकार सिर्फ एक बच्चे को पढ़ाने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च कर स्कूल खोलने जा रही है। 

Wyoming district Laramie opens again one student school
Classroom - फोटो : pixabay.com

यह पहला मामला नहीं है, जब लारामी शहर में सिर्फ एक बच्चे के लिए स्कूल खोला जा रहा है। 15 साल पहले यानी साल 2004 में भी सिर्फ एक बच्चे के लिए यहां स्कूल शुरू किया गया था। उस समय इस स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के मुताबिक, यह स्कूल शिक्षक और बच्चे दोनों के लिए ही बिल्कुल अनोखा है, क्योंकि यहां कोई भी उन्हें परेशान करने नहीं आता है। 

Wyoming district Laramie opens again one student school
Laramie Wyoming

दरअसल, लारामी में सिर्फ एक बच्चे को पढ़ाने के लिए स्कूल खोलने के पीछे वजह है कि इस इलाके का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी है। इसके अलावा व्योमिंग के कानून के मुताबिक, रिहाइशी इलाकों से दूर रहने वाले बच्चों को ज्यादा दूरी पर स्थित स्कूलों में भर्ती नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wyoming district Laramie opens again one student school
प्रतीकात्मक तस्वीर

पहाड़ी इलाका होने की वजह से लारामी में सड़कों की हालत बेहद ही खराब है और इस वजह से यहां बच्चों को लाना या यहां से दूसरे स्कूल ले जाना बेहद मुश्किल है। सरकार यहां पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी पढ़ाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन शिक्षक की गैरमौजूदगी में यहां बच्चे को पढ़ाना काफी मुश्किल हो जाता है।  

विज्ञापन
Wyoming district Laramie opens again one student school
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

हालांकि इस इलाके में स्कूल काफी पहले से है, जिसका नाम कोजी हॉलो एलिमेंट्री स्कूल है। कई साल पहले इस स्कूल को 240 बच्चों को एक साथ पढ़ाने की सुविधा के साथ बनाया गया था, लेकिन साल 2004 के बाद से यह स्कूल बिल्कुल सूनसान पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed