भारत में नौकरी, कारोबार या पेशे से आमदनी वाले हर व्यक्ति को इनकम टैक्स चुकाना पड़ता है। इसके लिए शर्त ये है कि उनकी आमदनी टैक्स छूट की आय सीमा 2.5 लाख रुपये से अधिक हो, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सात ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग चाहे जितना भी कमाएं, उन्हें इनकम टैक्स के रूप में सरकार को एक भी रुपया नहीं देना पड़ता है।
2 of 8
बहामास
- फोटो : shutterstock
उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के कैरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास में कोई इनकम टैक्स नहीं है। यहां चाहे लोग जितना भी कमाएं, उन्हें टैक्स नहीं देना पड़ता है। हालांकि सभी कर्मचारी और जो स्वरोजगार हैं, उन्हें अपने वेतन से राष्ट्रीय बीमा का भुगतान करना होता है और यह नियम गैर-निवासियों पर भी लागू होता है।
3 of 8
ओमान
- फोटो : shutterstock
ओमान एक तेल उत्पादक देश है। यहां भी किसी व्यक्ति की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। हालांकि यहां कॉरपोरेट टैक्स 12 से 15 फीसदी देना पड़ता है।
4 of 8
Saudi Arabia
- फोटो : File photo
सउदी अरब में भी लोगों के वेतन पर कोई टैक्स नहीं लगता है। हालांकि, खुद का व्यवसाय करने वाले प्रवासियों को 20 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। इसके अलावा यहां किसी व्यक्ति पर किसी भी तरह का अन्य कोई भी टैक्स लागू नहीं है।
5 of 8
बरमूडा
- फोटो : shutterstock
उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन के प्रवासी क्षेत्र बरमूडा में भी कोई आयकर नहीं है, लेकिन यहां एक पे-रोल टैक्स है जो आपके वेतन से काटा जा सकता है। एक कर्मचारी के वेतन से कटौती की जाने वाली टैक्स की अधिकतम दर वर्तमान में 5.5 फीसदी है जिसका भुगतान नियोक्ता (एम्प्लॉयर) द्वारा किया जाता है।