फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे रहस्यमय स्मारक: हजारों साल है पुराना, कोई नहीं जानता किसने बनवाया

Fri, 19 Mar 2021 06:20 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
Worlds most mysterious monument Newgrange interesting facts
दुनिया का सबसे रहस्यमय स्मारक - फोटो : Instagram/Newgrange Monument

दुनिया में एक से बढ़कर एक ऐसी चीजें या जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। हजारों सालों से इनका रहस्य कोई नहीं जान पाया है और आने वाले सालों में भी लगता नहीं है कि इनके बारे में कुछ खास पता चल पाएगा। ऐसी ही एक जगह आयरलैंड के काउंटी मथ में है। दरअसल, यहां एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से आठ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इसका नाम न्यूग्रेंज है। 3200 ईसा पूर्व के आसपास नवपाषाण काल के दौरान बनाया गया एक असाधारण भव्य स्मारक है, जो कि विश्व प्रसिद्ध स्टोनहेंज और मिस्र के पिरामिडों से भी काफी पुराना है। माना जाता है कि यह स्मारक स्टोनहेंज से लगभग 500 साल पुराना है। 



Worlds most mysterious monument Newgrange interesting facts
न्यूग्रेंज - फोटो : Instagram/cryptameria

यह रहस्यमय स्मारक एक बड़े गोलाकार टीले की तरह है, जिसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं। इन कक्षों में इंसानी हड्डियों के अलावा और कब्र के सामान भी मिल चुके हैं। खुदाई में यहां जली और अधजली मानव अस्थियां मिली हैं, जो ये दर्शाते हैं कि स्मारक के भीतर इंसानी लाशें रखी गई थीं, जिनमें से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

Worlds most mysterious monument Newgrange interesting facts
न्यूग्रेंज - फोटो : Instagram/huaweitweed

कई पुरातत्वविदों का मानना है कि इस स्मारक का किसी न किसी प्रकार से धार्मिक महत्व था, यहां शायद किसी प्रकार की पूजा होती होगी। हालांकि इस जगह का इस्तेमाल किस काम में किया जाता था और इसे किसने बनवाया, इसके बारे में अब तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है, यानी यह अब तक एक रहस्य ही बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds most mysterious monument Newgrange interesting facts
न्यूग्रेंज के अंदर का नजारा - फोटो : Instagram/kingad23

इस जगह की खोज तो बहुत पहले ही हो गई थी, जिसके बाद यहां 1962 से लेकर 1975 तक खुदाई का काम चला और इसके बारे में जानने की कोशिश की गई। इस स्मारक के एक कक्ष में 19 मीटर का एक मार्ग है, जो केवल शीतकालीन ऋतु में ही सूर्योदय के समय रोशन होता है। यह भी एक रहस्य ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed