दुनिया में ऐसी कई जगह है जो बहुत खूबसुरत हैं लेकिन वहां पहुंचना बेहद मुश्किल है। जिन रास्तों से होकर वहां पहुंचना पड़ता है वो दुनिया के खतरनाक रास्तों में से एक हैं। इन सड़कों से गुजरने पर आपको कुछ भी हो सकता है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 बेहद खतरनाक रास्तों के बारे में।
इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह
फुरका पास- स्विंटजरलैंड : स्विटजरलैंड का फुरका पास समुद्र से 2429 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह यूरोप का सबसे ऊंचा एवं खतरनाक रास्ता है।
इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह
यू एस रूट 431- अलाबामा : अलाबामा यू एस रूट 431 अमेरिका के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक है। सड़क सही से न दिखाई देना एवं लेन्स के जल्दी-जल्दी बदलने से इस रास्ते पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह
कॉल डू चौसी- फ्रांस : कॉल डू चौसी दुनिया के ऊंचे पहाड़ी रास्तों में से एक है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1533 मीटर है। इस रास्ते पर इतने अधिक मुड़ाव हैं कि गाड़ी चलाने में बहुत मुश्किल होती है। यह पूरी तरह से संकरी सड़क है।
इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह
स्कीपर केनयन रोड- न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड के स्कीपर केनयन रोड पर लोग जाने से डरते हैं। यह काफी संकरा रास्ता है। इस पर गाड़ी चलाने से पहले स्पेशल परमिट की जरूरत होती है। इसके अलावा ड्राइवर को धैर्य रखने की भी बहुत जरूरत है।