{"_id":"5d023818bdec226d7f4df1ac","slug":"worlds-most-dangerous-rail-routes-where-peoples-breath-stucks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सात सबसे खतरनाक रेल मार्ग, जहां अटक जाती हैं लोगों की सांसें, एक तो भारत में ही है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के सात सबसे खतरनाक रेल मार्ग, जहां अटक जाती हैं लोगों की सांसें, एक तो भारत में ही है
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
ट्रेन अ लास न्यूब्स, अर्जेंटीना
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको रोमांचक रास्तों से गुजरने का शौक है तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे रेलमार्गों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर पल मौत का खतरा बना रहता है। ये रेलमार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक रेलमार्ग माने जाते हैं। हालांकि खतरनाक होने के साथ-साथ ये रेलमार्ग बेहद शानदार भी कहे जाते हैं। कुल मिलाकर इनके बारे में ये कहा जा सकता है कि यहां चलना मतलब जन्नत और जहन्नुम का मजा एक साथ लेने के समान है।
2 of 8
आरगो गेडे रेलमार्ग
- फोटो : Social media
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बैनडंग के बीच सफर करने पर रेलगाड़ी एक बेहद ऊंचे और खतरनाक पुल से गुजरती है, जिसे आरगो गेडे रेलमार्ग कहा जाता है। इस पुल के दोनों तरफ बाड़े नहीं लगे हैं, जिससे यह और भयावह लगता है। यही वजह है कि इस पुल से गाड़ी गुजरते ही यात्रियों की सांसें अटक जाती हैं। डर के मारे तो कुछ यात्रियों की चीख तक निकल जाती है। हालांकि इस डर के अलावा पुल से नीचे अगर देखें तो काफी शानदार नजारा दिखता है।
3 of 8
द डेथ रेलवे, थाईलैंड
- फोटो : Social media
इस रेलमार्ग का नाम है 'द डेथ रेलवे', जो म्यांमार की सीमा से सटे थाईलैंड के कंचनबुरी प्रांत में है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब इस रेलमार्ग को जापानियों ने बनाया, तब सैकड़ों अंग्रेज और ब्रिटिश युद्ध कैदियों की जान इसके निर्माण के दौरान चली गई थी। यह रेलमार्ग नदी के किनारे-किनारे हरे-भरे और घने जंगलों से होकर गुजरता है, जिससे यात्रियों को बेहद शानदार नजारों का भी दीदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आसो मिनामी रेलमार्ग
- फोटो : Social media
जापान का आसो मिनामी रेलमार्ग ऐसे इलाके से गुजरता है, जहां जिंदा ज्वालामुखियों की भरमार है। यहां रेलवे को भी पता नहीं होता कि कब और कहां विस्फोट हो जाए। यहां ट्रेन से गुजरते वक्त ज्वालामुखी के लावा से तबाह हुए पेड़ भी दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
डेविल्स नोज ट्रेन
- फोटो : Social media
इक्वाडोर में नारिज डेल डिआबलो रेलमार्ग को डेविल्स नोज (शैतान का नाक) के नाम से भी जाना जाता है। यह रेलमार्ग पहाड़ों पर 9,000 फुट की ऊंचाई से गुजरता है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक रेलमार्गों में शामिल किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।