World Shortest Flight : हवाई यात्रा का नाम सुनते ही लंबी उड़ानों, घंटों के सफर, और बड़े-बड़े हवाई अड्डों की तस्वीर सामने आती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक हवाई यात्रा महज 80 सेकंड में शुरू और खत्म हो सकती है? जी हां, दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा स्कॉटलैंड के वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे द्वीपों के बीच होती है, जो केवल 1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करती है। यह अनोखा सफर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और इन दिनों ये हवाई यात्रा खूब चर्चे में है।
यह उड़ान स्कॉटलैंड की लोगानेयर (Loganair) एयरलाइन द्वारा संचालित की जाती है, जो वेस्ट्रे से पापा वेस्ट्रे तक रोजाना चलती है। सामान्य रूप से इस उड़ान को पूरा होने में करीब 80 से 90 सेकंड लगते हैं, लेकिन अनुकूल हवाओं के साथ पूर्व पायलट स्टुअर्ट लिंकलेटर ने इसे मात्र 53 सेकंड में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया था।
2 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इस उड़ान में छोटे विमान का इस्तेमाल होता है, जिसमें केवल 8-10 यात्री सवार हो सकते हैं। विमान उड़ान भरते ही लैंडिंग की तैयारी शुरू कर देता है, और यात्री हवा में चंद पल बिताकर जमीन पर उतर जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदना चाहता था बुजुर्ग, नहीं थे पूरे पैसे, दुकानदार ने दिखाई दरियादिली
3 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
स्कॉटलैंड के वेस्ट्रे से विमान एक छोटे से हवाई पट्टी से उड़ान भरता है और पलक झपकते ही पापा वेस्ट्रे की हवाई पट्टी पर उतर जाता है। यह यात्रा न केवल रोमांचक है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण भी है, क्योंकि यह इन छोटे द्वीपों को जोड़ने का एकमात्र साधन है। कई यात्री इस उड़ान का अनुभव लेने के लिए दुनिया भर से आते हैं, खासकर वे जो अनोखे रिकॉर्ड्स का हिस्सा बनना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: मंदिर के बाहर पत्नी के पैर छू कर रील बनवा रहा था लड़का, तभी दादी ने लगाई ऐसी फटकार, उतर गया मुंह
4 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस उड़ान का किराया भी बहुत किफायती है, जो लगभग 16 पाउंड (लगभग 1700 रुपये) से शुरू होता है, लेकिन यह सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
5 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, यह उड़ान छोटी होने के बावजूद पायलटों के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि छोटी हवाई पट्टी और समुद्री हवाओं के कारण पायलट को खास कौशल की जरूरत होती है। यह उड़ान न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण है, बल्कि ये हमें यह भी सिखाती है कि छोटी-छोटी चीजें भी अनोखा अनुभव दे सकती हैं।