फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन ने समुद्र के बीच चलाया सबसे बड़ा जादू, बना दी ऐसी अद्भुत चीज, देखकर नहीं होगा यकीन

Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
The Longest sea bridge in the world at china
The Longest sea bridge in the world at china
यह सच है कि हमारा पड़ोसी मुल्क चीन तकनीक के मामले में बेहद आगे है। इसी बलबूते यह समय-समय पर पूरी दुनिया को चौंका देने वाले निर्माण करता रहता है। अब एक बार फिर चीन ने ऐसा ही कुछ बड़ा किया है जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। जी हां, चीन ने 60 एफिल टावर को भी फेल कर देने वाला अद्भूत अजूबा तैयार किया है। बता दें फ्रांस की राजधानी पेरिस में 1 एफिल टावर बना है, लेकिन चीन ने अपने यहां 60 एफिल टावर जितना अद्भूत निर्माण किया है। 


 
The Longest sea bridge in the world at china
The Longest sea bridge in the world at china
जी हां चीन ने समुद्र पर दुनिया का सबसे बड़ा पुल तैयार किया है जिसमें 60 एफिल टावर से भी अधिक स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इस पुल की लंबाई 55 किमी के करीब बताई जाती है। दुनिया में अब से पहले ऐसा कोई पुल तैयार नहीं किया गया है। इसलिए सबकी नजर चीन के इस चौंकाने वाले करिश्मे पर टिकी है।  

 
The Longest sea bridge in the world at china
map of china city where the bridge
दुनिया के तमाम विकसित देश भी यही सोचने में लगे हैं कि चीन ने आखिर यह कमाल किया कैसे..?बता दें पुल हांगकांग को चीन के दक्षिणी शहर झूहाई और मकाउ के गैमलिंग एनक्लेव से जोड़ेगा। इससे समय और साधनों की खपत कम होगी। जी हां चीन के इन शहरों के बीच का फासला तीन घंटे से घटकर अब महज 30 मिनट रह गया है। इस प्रोजेक्ट पर चीन बीते नौ साल से लगा हुआ था लेकिन अब जाकर यह पूरा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Longest sea bridge in the world at china
The Longest sea bridge in the world at china
दरअसल, इस पुल को बनाने में बहुत सी कठिनाइयां सामने आई। इस पुल को बनाने में 4 लाख 20 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है जिसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। वाकयी चीन ने अपने इस प्रोजेक्ट में पानी की तरह पैसा बहाया है लेकिन भविष्य में इसी के जरिए वह इससे कहीं ज्यादा पैसा भी बचाएगा। 

 
विज्ञापन
The Longest sea bridge in the world at china
The Longest sea bridge in the world at china
गौरतलब हो इस पुल को बनाने में सरकार के 16.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। पुल निर्माण का सबसे कठिन हिस्सा 22.9 किमी लंबा और 6.7 किमी गुफा में सड़क का निर्माण था। इसमें एक अंडरवाटर टनल भी तैयार की गई है जिसे इस निर्माण कार्य का सबसे जटिल हिस्सा बताया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed