फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी नदी को उबलते हुए देखा है?, अगर नहीं तो यहां देखें, हैरान कर देंगी तस्वीरें

Fri, 16 Feb 2018 08:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
See Here Mysterious Boiling River
DEMO

क्या आपने कभी खौलते पानी की नदी देखी है..? अगर नहीं तो यहां देखें। इस नदी की तस्वीरें वाकई आपको हैरान कर देंगी... 



आपने दुनियाभर में बहुत सी नदियां, झीलें, सागर और झरनें देखें होंगे लेकिन ऐसा कोई नजारा शायद ही देखा हो। इस नदी में ऐसी खासीयत है, जिसके कारण इसका पानी उबलता रहता है। 

See Here Mysterious Boiling River
DEMO

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह फेमस नदी दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन में स्थित है। इसकी खोज 'आंद्रेज रूजो' नामक एक शख्स ने की थी। नदी की लंबाई 6.4 किलोमीटर, चौडाई 82 फीट और गहराई 20 फीट है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूजो ने इसकी खोज 2011 में की थी।

See Here Mysterious Boiling River
DEMO

कमाल की बात यह है कि कड़ाके की ठंड में भी इस नदी का पानी गर्म ही रहता है। बातें तो यहां तक की जाती है कि इस नदी में इतना गर्म पानी बहता है कि चाय बना लो। जी हां, इस नदी के पानी को चूल्हे पर उबालने की जरूरत नहीं पड़ने वाली। ये जानने के बाद आप इस पानी को छूने की गलती मत कर देना क्योंकि यह भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
See Here Mysterious Boiling River
DEMO

इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि यहां हमेशा गर्म पानी निकलता रहता है। नदी के कुंड की बात करें तो वहां का पानी सबसे ज्यादा गर्म होता है। इसके करीब जाना तक कई बार मुश्किल हो जाता है। नदी के आसपास भाप उड़ती दिखती है। कई बार भाप इतनी हो जाती है कि विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। ऐसे में हादसे के खतरे कहीं अधिक बढ़ जाते हैं। इसलिए जो भी इंसान इस जगह से वाकिफ नहीं उसके लिए तो यहां जाना मौत के मुंह में जाने के बराबर है।
 

विज्ञापन
See Here Mysterious Boiling River
DEMO

हालांकि पानी और कुदरत के नजारे को देखने के लिए लोग यहां आते रहते हैं। यह भी अपनी जान खतरे में डालकर यहां आते हैं।आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे इसे 'Boiling River' के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पानी के गर्म होने की वजह ज्वालामुखी भी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed