फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई बार धरती पर नजर आ चुके हैं ये रहस्यमयी जीव, लोग नहीं भूल पाए इनका चेहरा

Sat, 19 Nov 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 19 Nov 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
Real Life Stories Of Mysterious Creatures
- फोटो : therichest.com
दुनिया में कई तरह के रहस्य, कहानियां हैं जिन्हें आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है। कुछ को अफवाहें मान कर भुला दिया गया तो कुछ समय के साथ बदलती गईं। जलपरियां, वैम्पायर्स, वॉल्वरीन, यूएफओ जैसी कई अनसुलझी पहेलियां हैं जो वक्त के साथ खबरों में आती रहती हैं। इनसे अलग कुछ ऐसे भी रहस्य हैं जिन्हें आज तक ना ही कोई समझ पाया है और ना ही सुलझा पाया है।
Real Life Stories Of Mysterious Creatures
बिगफुट
अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने अपनी किताब 'दी वाइल्डरनेस हंटर' में जिक्र किया है कि एक हंटिंग ट्रिप के दौरान उन्हें एक आदमी मिला था जिसने उन्हें एक कहानी सुनाई थी। उस आदमी का कहना था कि जंगल में एक बीस्ट घूम रहा है जिसने उसके दोस्त की हत्या कर दी थी। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, कई लोगों ने इस बीस्ट को देखने का दावा किया है।
Real Life Stories Of Mysterious Creatures

लॉच नेस मॉन्सटर
स्कॉटलैंड की झील लॉच नेस में एक रहस्मयी जीव को देखा जाता है। कहा जाता है कि यह बात 1500 साल से भी पुरानी है लेकिन 1993 के बाद से इसको ज्यादा देखा गया। 1933 में जॉन मैकेय और उनकी पत्नी ने झील में एक जीव देखने की बात कही थी जो काफी खतरनाक दिखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Real Life Stories Of Mysterious Creatures

चुपाकाबरा
चुपाकाबरा की कहानियां मेक्सिको और टेक्सस में काफी प्रसिद्ध हैं। चुपाकाबरा 4 से 5 इंच के एक जीव को कहा जाता है जिसके पैर बहुत मजबूत और आंखें एकदम लाल हैं। लैटिन अमेरिकन्स मानते हैं कि यह अमेरिकी सरकार के प्रयोगों का असर है जो वह उनके जंगलों में कर रही है।
विज्ञापन
Real Life Stories Of Mysterious Creatures
दी जर्सी डेविल
न्यू जर्सी में जर्सी डेविल का खौफ कभी इस कदर था कि स्कूल तक बंद हो गए थे और लोग दुबक कर अपने-अपने घरों में छुप गए थे। लोगों का कहना है कि एक वक्त उन्होंने यहां एक कंगारू जैसे दिखने वाले जीव को देखा था जो उड़ भी सकता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed