केरल के इडुक्की जिले में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे सुनकर आप शायद यकीन न कर पाएं। इस गांव में उस समय मातम खुशियों में बदल गया जब एक मरी हुई महिला जिंदा हो गई।
ये भी पढ़ेंः गमले चुराने वाले चोर का वीडियो हुआ वायरल, हरकतें देख छूट रही लोगों की हंसी
अब इसे ईश्वर की कृपा कहें या विधि का विधान लेकिन जब इस मरी हुई महिला को रिश्तेदार मोबाइल शवगृह में ले जा रहे थे तभी वह जिंदा हो गई।
ये भी पढ़ेंः तालाब में तैरती दिखी रहस्यमयी चीज, इंसानों के दिमाग जैसी मिलती है शक्ल
51 वर्षीय रत्ना काफी समय से बीमार थी और पिछले तीन महीनों से मदुरै के एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करवा रही थी।
डॉक्टरों ने ये कह कर अस्पताल से छुट्टी दे दी थी कि अब उन्हें घर ले जाया जा सकता है उनके बचने की उम्मीद कम है। परिवार वाले जब उसे घर लाए तो उन्होंने पाया कि महिला के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। उन्होंने उसे मरा हुआ समझ लिया।
जैसे ही 'शव' मोबाइल शवगृह में रखा जाने वाला ही था तभी महिला जिंदा हो गई।