कुछ
चोर इतने कन्फ्यूज होते हैं कि चोरी करने से पहले ये नहीं सोचते कि आखिर वो चुरा क्या रहे हैं। ऐसा ही एक 'इको फ्रेंडली' चोर ट्रैक सूट पहन चोरी करने के इरादे से जब बाहर निकला तो उसे एक घर के बाहर फूलों से सजे कुछ गमले दिखाई दिए। फिर क्या था चोर ने आव देखा न ताव झट से उन गमलों को चुराया और दबे पाव भाग गया।
पढ़ें- रात के अंधेरे में चोरी करने निकला ये चोर, हो गया ऐसा हादसा, पुलिस को करनी पड़ी मदद
इस चोर का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर आपको इस चोर पर गुस्सा आए या न आए पर हंसी जरूर आएगी। चोरी की ये सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि घटना कहा कि है इसकी जानकारी नहीं है। घर के मालिक ने इस चोरी की फुटेज फेसबुक कर पोस्ट की है।
दरअसल हुआ यूं कि बड़ी चोरी करने आए इस चोर का मकसद तो कुछ और चुराने का था पर वो बेचारा करता भी क्या? डेविड के घर के बाहर टंगे बेकार के गमलों पर ही उसका दिल आ गया। फिर क्या था उसने भी अपने दिल की बात मानी और गमलों को उठाकर फुर्र हो गया।
वो कहते है न शौक बड़ी चीज है। अब इस चोर का शौक इन बेकार गमलों को चुराना था तो हमें और आपको क्या हर्ज है...
अगली स्लाइड में देखें वीडियो
मिरर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिसे देखकर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। अब ये बात तो वो चोर ही बता पाएंगा कि दिन की रोशनी में चोरी करने के लिए उसे एक बेकार गमला ही मिला...