नहीं है इंटरनेट और व्हाट्सऐप की जरूरत, ऐसे करें फ्री चैटिंग
विज्ञापन

आजकल इंटरनेट दो वक्त की रोटी से भी ज्यादा जरूरी हो गया है। हाल ही में एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था कि 50 फीसदी से ज्यादा युवा बिना इंटरनेट रहना ही नहीं चाहते हैं। ऐसे में अगर खत्म हो जाए तो आप क्या करेंगे। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं जिससे बिना इंटरनेट के भी आप व्हाट्सऐप जैसी चैटिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्च, यह है भारत का सबसे सस्ता डुअल कैमरा वाला फोन

तो अगर आप भी बिना इंटरनेट व्हाट्सऐप जैसी चैटिंग के लिए तैयार हैं तो चलिए आपको बताते हैं। यह काम प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर पर मिलने वाला एक ऐप कर सकता है। सबसे पहले अपने आईफोन या एंड्रॉयड फोन में firechat ऐप डाउनलोड करें।

अब इस ऐप में अपने नए यूजरनेम और पासवर्ड के साथ साइन अप करें। अब ऐप को ओपन करें। अब आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। पहला चैटरूम विद नियरबाय और चैटरूम विद एवरीवन।
विज्ञापन