{"_id":"5aaf3dcb4f1c1b3a058b5f63","slug":"know-about-the-world-famous-money-market-of-somaliland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए दुनिया की ऐसी जगह, जहां लगता है पैसों का बाजार, बिकते हैं नोट","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
देखिए दुनिया की ऐसी जगह, जहां लगता है पैसों का बाजार, बिकते हैं नोट
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
money market of somaliland
अजब गजब खबरों में आज हम अपने पाठकों के लिए विशेष खबर लेकर आए हैं। इसके बारे में जानकर आपको बड़ा अचरज होगा। जी हां, आज हम बात करेंगे एक ऐसे बाजार की जहां फल व सब्जी का नहीं बल्कि पैसों का बाजार सजता है। यकीन नहीं हो रहा ना? चलिए बताते हैं आपको इस खास बाजार के बारे में...
money market of somaliland
यह दुनिया का ऐसा देश है जिसकी आधी अर्थव्यवस्था केवल टूरिज्म पर टिकी हुई है। यहां पूरी की पूरी अर्थव्यवस्था ही कैशलैस है। हम बात कर रहे हैं उत्तरी अफ्रीका में अदन की खाड़ी के पास स्थित सोमालीलैंड की।
बता दें यह देश 1991 में सोमालिया से अलग होकर नया देश बना था। हालांकि, अब तक किसी देश ने इसे मान्यता नहीं दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 40 लाख की आबादी वाला यह देश खुदमुख्तार जम्हूरियत का दावा करता है।
बता दें यह देश 1991 में सोमालिया से अलग होकर नया देश बना था। हालांकि, अब तक किसी देश ने इसे मान्यता नहीं दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 40 लाख की आबादी वाला यह देश खुदमुख्तार जम्हूरियत का दावा करता है।
money market of somaliland
सोमालीलैंड की करेंसी शिलिंग है, जिसकी किसी भी देश में कोई वैल्यू नहीं है। नतीजा, यह बेहद गरीब देश है। एक अमरीकी डॉलर के लिए 9 हजार शिलिंग के नोट देने होंगे। सोमालीलैंड की शिलिंग के 500 और 1000 के नोट चलन में हैं।
यहां का आधा इलाका बिल्कुल रेतीला है। जबकि बाकी हिस्सा अक्सर सूखे का शिकार रहता है। यहां से सबसे बड़ा निर्यात ऊंटों का होता है। उसके बावजूद इस देश की अर्थव्यवस्था उभर नहीं पाती।
यहां का आधा इलाका बिल्कुल रेतीला है। जबकि बाकी हिस्सा अक्सर सूखे का शिकार रहता है। यहां से सबसे बड़ा निर्यात ऊंटों का होता है। उसके बावजूद इस देश की अर्थव्यवस्था उभर नहीं पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
smoaliand money market
सबसे खास यहां के बाजार है। क्योंकि यहां के बाजार में आपको फल और सब्जी कम बल्कि नोट ज्यादा बिकते नजर आएंगे। दरअसल, यहां
आप को एक सिगरेट भी लेनी होगी, तो 500 या हजार का नोट चाहिए होगा। थैला भर सब्जी खरीदने के लिए झोला भरकर नोट ले जाने होंगे।
अगर सोमालीलैंड कोई कीमती गहने खरीदना चाहता है तो गाड़ी में लादकर शिलिंग के नोट ले जाने होंगे। मुद्रा के अवमूल्यन और करेंसी के रद्दी में तब्दील होने की वजह से सोमालीलैंड में ज्यादातर लोग कैशलेस लेन-देन करते दिखेंगे।

आपको सिगरेट लेनी हो या शराब आप हर चीज का पेमेंट मोबाइल से कर सकते हैं। सोमालीलैंड में आपको भिखारी भी मोबाइल से लेन-देन करते दिखेंगे। वजह ये है कि छोटी-मोटी खरीदारी के लिए भी आपको झोला भर कर नोट चाहिए। ये यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। क्योंकि यहां नोटों को आसानी से ले जाना मुमकिन नहीं है। एक अच्छी बात यह कह समझें कि यहां कैशलेस पेमेंट हो जाती है। यही कारण है कि आज सोमालीलैंड में अधिकतर कारोबार कैशलेस हो गया है।
यहां टूरिज्म पर देश चलता है। सोमालिया में बीच और यहां काफी रहस्यमय गुफाएं और जंगल आदि हैं। इन्हीं पर रिसर्च के लिए शोर्ध से जुड़े हुए लोग यहां आते रहते हैं। इसके अलावा इस छोटे से देश में रोजगार एक बड़ी समस्या है। यहां पर लोग मछली पालन और छोटे-छोटे कामों में लगे हुए हैं।