भारत में रहने वाला हर व्यक्ति अपने अलग-अलग गुणों से परिपूर्ण हैं। कई भारतीय दुनियाभर में अपने अजीबोगरीब आदतों के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड्स कायम कर चुके हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ भारतीयों के बारे में जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
टैटू से पगड़ी तक, इन भारतीयों का लोहा मानती है दुनिया
दुनिया का सबसे बड़ा कॉन्डोम मोजायक
अधिक जनसंख्या के चलते भारत को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आजकल के सोशल मीडिया के दौर में हर किसी को अधिक जनसंख्या का कारण पता है। ऐसे में कई युवक युवतियों ने कॉन्डोम की मदद से दुनिया का सबसे बड़ा मोजायक तैयार किया। इसके जरिए लोगों को एचआईवी जैसी बीमारियों के प्रति जागरुक करना आसान है।
टैटू से पगड़ी तक, इन भारतीयों का लोहा मानती है दुनिया
दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी
अवतार सिंह मौनी एक साधारण भारतीय हैं लेकिन वो अपने सिर पर दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी बांधते हैं। सिख धर्म में पगड़ी बांधना पवित्र माना जाता है। अवतार सिंह अपने सिर पर लगभग 100 पाउंड वजन की पगड़ी पहनते हैं। इसे बांधने में उन्हें 6 घंटे लगते है। 16 साल की उम्र से वो ये पगड़ी बांध रहे हैं।
टैटू से पगड़ी तक, इन भारतीयों का लोहा मानती है दुनिया
शरीर पर बने हुए हैं अनगिनत टैटू
भारत में रहने वाले 70 वर्षीय ऋषि ने अपने शरीर पर विभिन्न देशों के झंडे के अनगित टैटू बनाकर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने अपने शरीर पर 305 देशों के झंडे, 185 देशों के मानचित्र, 165 छोटे झंडे के टैटू बनाए हैं।
टैटू से पगड़ी तक, इन भारतीयों का लोहा मानती है दुनिया
दुनिया की सबसे लंबी मूंछ
राम सिंह चौहान की करीब 14 फीट लंबी मूंछ है। ये दुनिया की सबसे लंबी मूंछ है।