फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें कुदरत का करिश्मा, मिल कर भी नहीं मिल पाता इन महासागरों का पानी

Thu, 18 Jan 2018 10:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Gulf of alaska a place where two oceans meet
gulf of alaska
पृथ्वी के तकरीबन 30 प्रतिशत हिस्से पर जमीन और 70 प्रतिशत हिस्से पर जल मौजूद है। भू-भाग देशों की अलग-अलग सीमाओं में तो वहीं समुद्र भी अलग-अलग सीमाओं में बंटा हुआ है जिन्हें आंखों से देख पाना मुमकिन नहीं, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए, धरती पर दो महासागरों की सीमाएं ऐसी हैं जो आपस में मिलते हुए बिल्कुल साफ अलग-अलग नजर आती हैं। 
Gulf of alaska a place where two oceans meet
gulf of alaska
यह नजारा जो कोई देखता है वह दंग रह जाता है। कुछ लोग इसे चमत्कार मानते हैं। वैसे इसकी असल वजह काफी दिलचस्‍प है। जब आप जानेंगे तो और अधिक हैरानी होगी। जी हां, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर अलास्का की खाड़ी में एक दूसरे से मिलते हैं, लेकिन क्‍या आपको यह मालूम है कि इन दोनों के मिलन का यह नजारा दुनिया में सबसे अनोखा है, क्योंकि इन दो महासागरों का पानी आपस में घुलता मिलता नहीं बल्‍कि बिल्कुल अलग अलग रंगों का नजर आता है। 
 
Gulf of alaska a place where two oceans meet
gulf of alaska
यहां से गुजरने वाले पानी के जहाजों से यह नजारा देखा जा सकता है। आसमान से देखने पर तो यह सीमा और अद्भूत नजर आती है। दरअसल, यह एक ग्‍लेशियर से आने वाला हल्‍का नीला पानी तो दूसरा दूर समंदर से आने वाला गहरा नीला पानी, साथ ही इन दोनो के मिलन स्‍थल पर झाग की एक दीवार साफ नजर आती है। इस जगह की कुछ शानदार तस्वीरें बीते कुछ सालों में इंटरनेट पर खूब वायरल हुई हैं। साथ ही कई वीडियो भी यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gulf of alaska a place where two oceans meet
gulf of alaska
वास्‍तव में दोनों का पानी एक-दूजे से बिल्कुल अलग दिखने का एक खास कारण है। वैज्ञानिकों का मत है कि यह पानी के घनत्व और उसके तापमान समेत कई बातों से जुड़ा हुआ है। तमाम शोध के बाद वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि इस जगह पर खारे और मीठे पानी के अलग अलग घनत्व और उनमें मौजूद लवण और तापमान के अलग होने के कारण यह दोनों पानी आपस में पूरी तरह से मिल नहीं पाते। 

 
विज्ञापन
Gulf of alaska a place where two oceans meet
gulf of alaska
प्रशांत महासागर का पानी ग्‍लेशियर से आने के कारण हल्‍का नीला और नमक रहित होता है, जबकि हिंद महासागर का पानी काफी खारा होता है। इन दोनों महासागरों का पानी ऊपरी सतह पर भिन्‍न घनत्‍व का होने के चलते मिल नहीं पाता और यह पानी जब आपस में टकराता है तो कुछ झाग पैदा होता रहता है और यह झाग पानी ऊपर सतह पर एक सीमारेखा की तरह नजर आता है। सूरज की रोशनी में खारे और मीठे पानी के अलग-अलग घनत्व के कारण दोनों पानी का रंग एक दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आता है। यह नजारा वाकई दुनिया को चौंकाने वाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed