फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने आखिरी सांस भी कर दी अपने बच्चों के नाम, छोड़ गई इतनी दौलत

Thu, 24 May 2018 12:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Banbury mother dies after raising fourty lakh for sons
Single mum dies after fulfilling last wish
इस जगत में केवल मां ही एक ऐसी है जिसके साथ कोई स्वार्थ नहीं जुड़ा होता। वह बहुत ही निर्मल व निःस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का ध्यान रखती है। यदि बेटा मां की कोई इच्छा पूरी न कर सका हो तो उस पर रूठती भी नहीं। वह मरते दम तक अपने बच्चों के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देती है। मां की ममता की मिसाल पेश करने वाला ऐसा ही एक मर्मिक मामला सामने आया है। इसे पढ़कर आपकी आंखे भर आएंगी...
Banbury mother dies after raising fourty lakh for sons
Sam and Pippa just 12 months ago
मोटर न्यूरॉन डिजीज की शिकार ब्रिटेन के बैनबरी की 34 साल की महिला सैम कीमी की मौत हो गई। पर इससे पहले उन्होंने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग के जरिये 40 लाख रुपये जुटा लिए थे ताकि उनके दो बेटे उनकी मृत्यु के बाद आराम से उनकी बहन के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह सकें। अप्रैल में सैम को अपनी बीमारी के बारे में पता चला था।
Banbury mother dies after raising fourty lakh for sons
Matt, Sam, and Pippa
डॉक्टरों के कहा था कि वह कुछ महीने और जिंदा रहेंगी, पर दो महीने बाद उनकी बोलने की क्षमता चली जाएगी। इसके बाद सैम ने क्राउड फंडिंग वेबसाइट के जरिए पैसे जुटाने का फैसला किया। साइट पर उन्होंने अपने संदेश में लिखा, मेरी सबसे बड़ा डर यह नहीं है कि मैं मर रही हूं। मेरा डर है कि क्या मेरे जाने के बाद मेरे बच्चे सलामत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banbury mother dies after raising fourty lakh for sons
Single mum dies after fulfilling last wish
अब साइट से जुटे इस धन उनके अंतिम संस्कार, विमान के टिकट, बच्चों की स्कूली और कानूनी फीस में खर्च होगा। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली उनकी बहन पिपा ह्यूज के मुताबिक बृहस्पतिवार को सैम की मृत्यु हुई। पर वह जानती थीं कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए सब ठीक कर दिया है। उनकी बहन की अंतिम इच्छा थी कि दोनों बेटे जोए और हैरी उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में रहें।

 
विज्ञापन
Banbury mother dies after raising fourty lakh for sons
Sam Kyme on bad
ह्यूज कहती हैं कि एक साल में जिंदगी कितनी बदल जाती है। पिछले साल क्रिसमस पर सब साथ थे। पर इस साल सब कुछ बदल गया है। कोई चिंता नहीं थी, लेकिन आप नहीं जानते थे कि क्या होने जा रहा है। हमारे पास रोने के लिए कुछ दिन हैं। पर क्रिसमस जरूर मनाएंगे। सैम के लिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed