{"_id":"5a14282c4f1c1b156b8b752c","slug":"a-man-found-guns-and-money-in-secret-safe-at-his-new-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौड़ियों के भाव खरीदे नए घर में निकला ऐसा खजाना, एक रात में मालामाल","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
कौड़ियों के भाव खरीदे नए घर में निकला ऐसा खजाना, एक रात में मालामाल
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Safe in the house basement
एक शख्स ने कौड़ियों के दाम एक सम्पत्ति खरीदी और वह रातोरात मालामाल हो गया। आप सोच रहे होंगे कि उस शख्स द्वारा खरीदी गई सम्पत्ति के क्या रातोंरात रेट बढ़ गए जो वो मालामाल हो गया..? पाठकों को बताना चाहेंगे कि ऐसा नहीं है।
bullet
दरअसल, इस शख्स को इसी सम्पत्ति से मालामाल होने का अवसर मिला। पहले तो उसे लगा कि वह कोई घाटे का सौदा कर बैठा है। उसे ये सम्पत्ति खरीदने के बाद पछतावा होने लगा, लेकिन इसके बाद उसके साथ जो हुआ वह वाकयी हैरान कर देने वाला था...
basement
इस शख्स ने अपनी जरूरतों के हिसाब से सस्ते दाम पर इस पुराने घर को खरीदा था। जैसे ही वह यहां शिफ्ट हुआ उसने देखा कि बेसमेंट में काफी कबाड़ भरा पड़ा है। उसने कबाड़ साफ करने की सोची और जब वह इसके लिए सफाई में लगा तो उसे वहां एक लकड़ी की दीवार दिखाई दी।
बेसमेंट में इस दीवार को देखकर उसे बेहद अजीब लगा। फिर वह उसकी छानबीन करने जुट गया। बहुत मेहनत करने के बाद उसने जब दीवार को हटाया तो अंदर एक 4x4 का कमरा दिखाई दिया।
बेसमेंट में इस दीवार को देखकर उसे बेहद अजीब लगा। फिर वह उसकी छानबीन करने जुट गया। बहुत मेहनत करने के बाद उसने जब दीवार को हटाया तो अंदर एक 4x4 का कमरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bullet
बस इसी कमरे ने उसके किस्मत बदल कर रख दी। सोशल साइट्स पर इस शख्स की ये स्टोरी इन दिनों काफी शेयर की जा रही है। वैसे ये शख्स किस जगह का रहने वाला है और इसका क्या नाम है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल साइट 'इमगुर' पर इसके साथ घटित इस घटना की फोटोज के साथ यह स्टोरी शेयर की गई है।
विज्ञापन
Treasure
कमरे में मिला कीमती सामान
कमरे में इस शख्स को मिलिट्री का कीमती सामान मिला है, जिसमें कई बंदूकों समेत गोलियां भी मिली हैं। इसके अलावा भीतर बनी एक बड़ी सी तिजोरी में, जो लगभग 90 किलो की थी, बहुत सारे पैसे और विस्फोटक सामान मिले।