{"_id":"5ac43d854f1c1bee618b5572","slug":"a-bowl-sold-in-2-billion-in-five-minute-auctioned-game-at-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन की कटोरी 5 मिनट में नीलाम, कीमत लगी 2 अरब, जानिए ऐसा क्या खास था उसमें?","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
चीन की कटोरी 5 मिनट में नीलाम, कीमत लगी 2 अरब, जानिए ऐसा क्या खास था उसमें?
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
china bowl
यकीन ही नहीं होता जिस देश का सामान दुनियाभर में केवल सबसे सस्ता होने के लिए जाना जाता है, वहां ऐसी भी कोई घटना हो सकती है। हम बात कर रहे हैं हमारे पड़ोसी मुल्क चीन की... यहां हाल ही में एक उत्पाद की कीमत 2 अरब लगाई गई। हैरानीभरी बात यह है कि सामान इस कीमत पर बिक भी गया। लेकिन सबसे ज्यादा ताज्जुब करने वाली बात यह है कि जो सामान दो अरब रुपए की कीमत पर बेचा गया वह मात्र एक 'कटोरा' था।
auction
हालांकि यह सच है कि चीन के बने महंगे सामान की बाजार में मांग नहीं रहती, लेकिन यह कटोरा इतनी ऊंची कीमत पर बेचा गया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आप सोच रहे हैं न कि सिर्फ एक कटोरे की कीमत 2 अरब रुपए कैसे हो सकती है और अगर कीमत इतनी है तो कोई उसे क्यों खरीदना चाहेगा। लेकिन भैया इस चाइना मेड माल की ऐसी कीमत लगेगी तो सवाल उठना भी लाजमी था। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि नीलामी में इस कटोरे की कीमत करीब-करीब 2 अरब रुपए लगाई गई।
auction
इस कटोरे की खासियत यह है कि ये चीन के 'चिंग राजवंश' का बताया जाता है। इस कारण दुर्लभ कटोरे की इतनी कीमत तय की गई है। बता दें कटोरे की कीमत एक नीलामी में 3.04 करोड़ डॉलर यानी 1 अरब 98 करोड़ रुपए लगाई गई है। हम जानते हैं कई लोगों के मन में अब भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस कटोरे को किसने खरीदा है? चलिए आपके इस सवाल का जवाब भी देते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो यह कटोरा चीन के सम्राट कांगशी के लिए बनाया गया था। इस कटोरे का व्यास 6 इंच बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Emperor Kangshi of China
माना जाता है कि यह कटोरा राजा द्वारा 18वीं शताब्दी में प्रयोग किया जाता था। इसे चीन के एक बोलीदाता ने बोली शुरू होने के पांच मिनट के भीतर-भीतर ही खरीद लिया और इसके लिए उसने करीब-करीब 2 अरब रुपए खर्च डाले। बता दें कटोरे को चीन की पारंपरिक चित्रकला व यूरोपीय कला के मिश्रण का अद्भुत नमूना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि 18वीं शताब्दी में चीन के सम्राट कांगशी ने कटोरे का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
song Dynasty bowl
गौरतलब हो पिछले साल भी एक चीनी कटोरा ढाई अरब रुपए में बिका था। पिछले साल बिकने वाला कटोरा चीन के सोंग वंश से जुड़ा था जो 1000 साल पुराना बताया जाता है। यह कटोरा 3.77 करोड़ डॉलर यानी 2 अरब 45 करोड़ रुपए में बिका था।