फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो सनकी बादशाह, जो सैनिकों को कद के हिसाब से देता था तनख्वाह

Tue, 22 Sep 2020 07:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 22 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
world most freak king Frederick William I Of Prussia tall soldiers potsdam giants
राजा फ्रेडरिक विलियम प्रथम (प्रशा) - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहास में ऐसे कई राजा हुए, जो अपने किसी खास वजहों से दुनियाभर में मशहूर हुए। कोई राजा अपने उदारता के लिए जाना जाता है, तो कोई क्रूरता के लिए। लेकिन दुनिया में एक ऐसा राजा भी था, जो अपनी अजीबोगरीब सनक के लिए जाना जाता है। उसे ऐसी सनक थी कि वह लंबाई के हिसाब से अपने सैनिकों को सैलरी देता था। यह सुनने में तो अजीब लगता है, लेकिन है बिल्कुल सच।

world most freak king Frederick William I Of Prussia tall soldiers potsdam giants
'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट - फोटो : Social media

यह कहानी करीब 250 साल पहले की है, जब प्रशा एक राज्य हुआ करता था। हालांकि, साल 1932 में इसका जर्मनी में विलय हो गया। यहीं का एक राजा था फ्रेडरिक विलियम प्रथम, जिसने 1713 से लेकर 1740 तक प्रशा पर राज किया। वैसे तो वो एक शांत और दयावान राजा था, लेकिन अपनी सेना के विस्तार का बहुत शौक था। कहते हैं कि उसके राजा बनने से पहले प्रशा की सेना में करीब 38 हजार सैनिक होते थे, जिसे बढ़ाकर उसने करीब 83 हजार कर दिया।

world most freak king Frederick William I Of Prussia tall soldiers potsdam giants
'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट - फोटो : Social media

राजा फ्रेडरिक को लंबे सैनिकों से काफी लगाव था। उसके राज्य में लंबे सैनिकों की एक अलग रेजिमेंट थी, जिसे 'पॉट्सडैम जाएंट्स' कहते हैं। इस रेजिमेंट में सारे सैनिक छह फीट से ज्यादा के थे। राजा फ्रेडरिक की सेना में जो लंबा सैनिक था, उसका नाम जेम्स किर्कलैंड था। जेम्स किर्कलैंड की लंबाई सात फीट एक इंच थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most freak king Frederick William I Of Prussia tall soldiers potsdam giants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

राजा फ्रेडरिक की सबसे खास बात ये थी कि वह भले ही लंबे सैनिकों को अपनी सेना में भर्ती करता था, लेकिन वह युद्ध नहीं चाहता था। कुछ इतिहासकारों की मानें तो वह सिर्फ दूसरे राज्यों को डराने के लिए ऐसा करता था। चूंकि वह एक शांतिप्रिय और उदार राजा था, इसलिए अन्य राजाओं से भी उसके अच्छे संबंध थे। लिहाजा उस देश के राजा भी अपने लंबे सैनिकों को फ्रेडरिक की सेना में भर्ती होने के लिए भेज देते थे। इसके अलावा आसपास के जमींदार भी अपने सबसे लंबे मजदूरों को उसके पास भेज देते थे।

विज्ञापन
world most freak king Frederick William I Of Prussia tall soldiers potsdam giants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाद में राजा फ्रेडरिक का शौक सनक में बदल गया। कहते हैं कि वह अपने लंबे सैनिकों को अजीबोगरीब कामों में लगाने लगा। जैसे कि वो जब उदास होता तो 200-300 सैनिकों को महल के अंदर बुलाता और उनसे नाच-गाना करवाता। इसके अलावा जब वो कभी बीमार पड़ता तो लंबे सैनिकों को कहता कि वो उसके कमरे में हथियारों के साथ मार्च करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed