फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के इस हिंदू मंदिर में मुसलमान भी टेकते हैं मत्था, जानिए इससे जुड़े अजीबोगरीब रहस्य

Wed, 26 Feb 2020 04:56 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 26 Feb 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
world most famous temple where Muslims also worship know the strange secrets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत की पहचान सबसे पुरानी संस्कृति और सभ्यता के तौर पर होता है। फिर चाहे बात आप यहां की विविधता की कीजिए या फिर इसके सांस्कृतिक इतिहास की। यह तो सभी जानते हैं कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व में सबसे पुरातन है, जिसका दायरा हिमालय के बर्फ से लेकर दक्षिण के श्रीलंका तक, पश्चिम के रेगिस्तान से पूर्व के नम डेल्टा तक फैला है। इतना ही नहीं भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो पूरे विश्व में मशहूर हैं। इन मंदिरों में रोजना लाखों की मात्रा में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने जाते हैं। हालांकि मंदिरों में केवल हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक ऐसा मंदिर है, जहां हिंदू ही नहीं मुस्लिम लोग भी पूजा करने जाते हैं। आखिर ऐसी क्या वजह जिसके चलते उस मंदिर में मुस्लिम लोग भी मत्था टेकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में... 

world most famous temple where Muslims also worship know the strange secrets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित इस पवित्र मंदिर में हिंगलाज माता की पूजा की जाती है। बात अगर हम इसके इतिहास की करें तो यह कहा जाता है कि जब भगवान शिव माता  सती की लाश अपने गोद में लिए थे, उस समय विष्णु भगवान ने सती माता का सिर काटने के लिए चक्र फेंका था। उस चक्र ने सीधे जाकर सती माता का सिर काट दिया। कटने के बाद सिर सीधे आकर पृथ्वी पर गिरा। ऐसी मान्यता है कि पृथ्वी पर माता का सिर इसी जगह पर गिरा था। बाद में इसे हिंगलाज माता के मंदिर के नाम से जाना जाने लगा। ये पाकिस्तान के बलूचिस्तान से 120 किलोमीटर की दूरी पर हिंगुल नदी के तट पर स्थित है। माता के 51 शक्तिपीठों में इस जगह का नाम भी आता है।

world most famous temple where Muslims also worship know the strange secrets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाकिस्तान बंटवारा से पहले भारत की  पश्चिमी सीमा अफगानिस्तान और ईरान तक थी। उस समय हिंगलाज मंदिर हिंदूओं का प्रमुख तीर्थ स्थान हुआ करता था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बलूचिस्तान के मुसलमान भी हिंगला देवी की पूजा करते थे। मुस्लिम समुदाय के लोग हिंगलाज माता को नानी कहकर लाल कपड़ा, अगरबत्ती, मोमबत्ती, इत्र-फलुल और सिरनी चढ़ाते थे। हिंदूओं के लिए शक्तिपीठ होने के साथ-साथ यह स्थान मुसलमानों के लिए यह 'नानी पीर' का स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most famous temple where Muslims also worship know the strange secrets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वामी नारायण मंदिर पाकिस्तान के कराची शहर के बंदर रोड पर स्थित है। ये मंदिर करीब 32,306 हजार स्कवेयर यार्ड में बना हुआ है। यह मंदिर लगभग 160 साल पुराना है। जितनी आस्था के साथ इस मंदिर में हिन्दु मत्था टेकते हैं उतनी ही आस्था के साथ यहां मुलमान भी मत्था टेकते हैं। यही नहीं जब देश का बंटवारा हो रहा था तो उस दौरान इस हिंदू मंदिर का उपयोग रिफ्यूजी कैंप के रूप में भी किया गया था। इस मंदिर के परिसर में एक गुरु नानक गुरुद्वारा भी मौजूद है। आज जहां धर्म के नाम पर हिंदु और मुस्लमानों के बीच दरार पैदा की जा रही है। वही ये मंदिर गंगा जमुनी तहजीब के तहत प्रेम का संदेश देती है।

विज्ञापन
world most famous temple where Muslims also worship know the strange secrets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं कराची स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से जुड़ी यह मान्यता है कि यह मंदिर तकरीबन 2000 साल पुराना है। इस मंदिर में स्थित एक हनुमान जी के मूर्ति को त्रेतायुग से भी 17 लाख साल पुराना माना जाता है। इसका पुनर्निर्माण साल 1082 में कराया गया था। भारत के लोगों की राम जी में गहरी आस्था के कारण यहां अनेकों राम मंदिर हैं। लेकिन पाकिस्तान में भी कुछ राम मंदिर स्थित हैं जिनमें सबसे विशेष इस्लाम कोट का राम मंदिर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed