फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   world most expensive fungus details about Himalayan Gold in hindi

Himalayan Gold: हजारों मीटर ऊंचाई पर मिलता है ये फंगस, कैंसर जैसी बीमारियों में लाभकारी, लाखों में है कीमत

Tue, 28 Nov 2023 05:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Nov 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
world most expensive fungus details about Himalayan Gold in hindi
Himalayan Gold - फोटो : Social media

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में ऐसी जड़ी-बूटियों और औषधियों का जिक्र मिलता जो कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी हो सकती हैं। इनके फायदों को देखते हुए मार्केट डिमांड भी काफी अधिक होती है। पर क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे फंगस भी दुनिया में मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों तक भी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही एक चमत्कारी फंगस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमालयन गोल्ड (Himalayan Gold) के नाम से जाना जाने वाला कीड़ा, जड़ी दुनिया का सबसे महंगा फंगस है, जिसकी कीमत लाखों में होती है। चीन जैसे देशों में इसकी भंयकर डिमांड है।

विज्ञापन

हजारों मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि तिब्बत, भूटान, भारत, चीन और नेपाल के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में ये फंगस  कीड़ा जड़ी के नाम से फेमस है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ में हजारों मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों पर भी ये मौजूद हो सकता है। चूंकि ये जड़ी बहुत कम तापमान वाले क्षेत्रों में पाई जाती है इसलिए ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके इसके लिए प्रसिद्ध हैं। 

कई गंभीर बीमारियों में इसके लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसकी मार्केट में कीमत 20 लाख रुपये सभी ज्यादा हो सकती है। दिखने में यह कीड़े की तरह नजर आती है, करीब 6 माह के समय में ये तैयार होती है। चीन समेत दुनिया के कई देशों की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में नपुंसकता से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए इसको प्रयोग में लाया जाता रहा है। विशेषतौर पर चीनी चिकित्सा पद्धति में इसका विशेष जिक्र मिलता है। 

विज्ञापन

कॉर्डिसेप्स के कई लाभ 

मेडिकल वेवासाइट्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कॉर्डिसेप्स परजीवी इम्यूनिटी को बूस्ट करने, कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकने में मददगार हैं। फेफड़े या त्वचा कैंसर में की समस्याओं के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करने से लेकर किडनी लिवर के विकारों और यौन समस्याओं के लिए भी इसका इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि इन बीमारियों के इलाज के रूप में कॉर्डिसेप्स के इस्तेमाल को लेकर कोई खास वैज्ञानिक पुष्टि नहीं मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed