Weird News: हर स्थान पर चींटियां देखने को मिल जाती हैं। शायद ही धरती पर कोई ऐसा स्थान होगा, जहां पर यह न हों। दुनिया में अलग-अलग प्रकार की चींटियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ शांत हैं तो कुछ बहुत ही ज्यादा खतरनाक। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 12 हजार से भी ज्यादा चींटियों की प्रजातियां पृथ्वी पर पाई जाती हैं, जिनमें से ज्यादातर काली, भूरी और लाल रंग की हैं।
अफ्रीका में तो कुछ चींटियां इतनी ज्यादा घातक हैं कि उनके काटने के बाद पल भर में ही इंसान की मौत हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां पर एक भी चींटी नहीं है? इस जगह का नाम ग्रीनलैंड है। ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आने के बाद आपको एक भी चींटी देखने को नहीं मिलेगी। मौसम और जलवायु चींटियों के विकास और उनके प्रजनन में काफी सहायक होते हैं।
2 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
ग्रीनलैंड का मौसम काफी ठंडा रहता है। इसके कारण चींटियों के रहने के लिए यहां का पारिस्थितिकी तंत्र उपयुक्त नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ठंडा मौसम और जलवायु चींटियों को नकारात्मक तौर पर प्रभावित करता है। इस वजह से यहां पर एक भी चींटी मौजूद नहीं है।
3 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
ग्रीनलैंड एक बेहद ही ठंडा स्थान है। यह आईलैंड पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्थित है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यहां का तापमान हमेशा ठंडा रहता है। ठीक ऐसी ही स्थिति पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका में भी है। इस वजह से अंटार्कटिका में भी चीटियां नहीं पाई जाती हैं।
Great Wall of China: क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? जानिए क्या है रहस्य
4 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि ठंडा तापमान तो एक बड़ा कारण है, जिसके चलते यहां पर चीटियां नहीं रहती। उसके अलावा चींटियों के लिए यहां पर कोई फूड चैन भी नहीं है। फूड चैन ना होने के कारण वो यहां पर सर्वाइव नहीं कर सकती हैं।
Mysterious Places: कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? जिनका राज आज भी है अनसुलझा है
5 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा आईलैंड है। ये जगह बेहद ही खूबसूरत है, जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। अक्सर कई लोग ग्रीनलैंड में घूमने के लिए जाते हैं। राजनीतिक रूप से इस जगह का संबंध यूरोप से है, पर भौगोलिक दृष्टि से ये जगह नॉर्थ अमेरिका का हिस्सा है।