यह तो हम सभी जानते हैं कि शादी को लेकर हर जगह अपनी-अपनी मान्यताएं और रस्मो-रिवाज हैं। भारत में ही शादी को लेकर कई तरह के रीति-रिवाज हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।
2 of 6
यहां शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
जी हां, पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी जनजाति है, जहां शादी करने के लिए किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यहां रिवाज के चलते लोग एक-दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। इस अनोखे रस्म और रिवाज से जुड़ी बातों के बारे में आप भी जानिए।
3 of 6
wodaabe tribe
- फोटो : Social Media
दरअसल, पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति के लोग एक-दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगों की पहचान है। इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नी को चुराने की अजीबोगरीब परंपरा है।
बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर परिवार वालों की मर्जी से करवाई जाती है, लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा हटके है। इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए किसी की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार भी नहीं मिलता है।
5 of 6
यहां शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
बता दें कि, इस जनजाति के लोगों के बीच हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के दौरान लडके सज-धज कर अपने चेहरे को रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नीयों को रिझाने की कोशिश करते हैं।