अंतरिक्ष में बड़ा उथल-पुथल होने वाला है। आकाशगंगा की तरफ उसके दो पड़ोसी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि ये दोनों आकाशगंगा से जल्द टकराएंगे। आकाशगंगा के ये पड़ोसी तारों के विस्फोटक से निकलने वाली गैसों के बादल हैं। वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के इन पड़ोसियों को अंतरिक्ष का शैतान (स्पेस डेविल्स) नाम दिया है। करीब तीन अरब साल से इन दोनों छोटे आकाशगंगा और आकाशगंगा के बीच खींचतान चल रही है, जो अब खत्म हो जाएगी। जो हमारी आकाशगंगा है उसके गुरुत्वाकर्षण से इन दोनों आकाशगंगाओं की हार निश्चित है। पहले से ही सभी जानते हैं कि बड़ी आकाशगंगा में छोटी आकाशगंगा समा जाती है।
अजब-गजब: आकाशगंगा से टकराएंगे दो 'शैतान', अंतरिक्ष में 'महायुद्ध' से डरे वैज्ञानिक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन