पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे लगा कि वह उसकी मां की मौत से खुश है।
जी हां, पति को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से ढकेल दिया। पुलिस ने गत बुधवार को बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी संदीप लोखंडे की पत्नी शुभांगी लोखंडे (35) ने सास मालती लोखंडे (70) की मौत के गम में जान दे दी।
3 of 5
सांकेतिक
- फोटो : File Photo
एक अधिकारी ने बताया कि शुभांगी की मौत की जांच करने पर पता चला कि उसके पति ने उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी मां के गुजरने पर खुशी मना रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी संदीप ने आप्टेनगर उपनगर में अपने मकान के दूसरी मंजिल की बालकनी से उसे नीचे धकेल दिया। संदीप अब पुलिस हिरासत में है और उसने अपना अपराध कबूल लिया है।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय मीडिया में खबरें आयी थीं कि अपनी सास की मौत से दुखी होकर शुभांगी ने खुदकुशी कर ली थी। जूना रजवाड़ा थाने के अधिकारियों को इस मामले में संदेह और जांच का जिम्मा सौंपा गया।
पुलिस ने कहा कि छानबीन में संदीप ने कहा कि उसकी मां की मौत से पत्नी खुश थी, इसी पर गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते शनिवार की सुबह बीमार मालती की मौत पर शुभांगी खुश दिख रही थी। पत्नी के व्यवहार से खफा होकर संदीप ने उसी दिन उसकी हत्या कर दी।