फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर जिंदा व्यक्ति पानी में डूब जाता है, लेकिन शव क्यों तैरने लगता है?

Mon, 17 May 2021 09:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 17 May 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
why does dead body floats and living person sinks in water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले ही बिहार और उत्तर प्रदेश में कई लोगों के शव नदियों में तैरते हुए मिले थे। इसके बाद से ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन क्या आपने कभी इस बात को समझने की कोशिश किया है कि जिंदा इंसान तो पानी में डूब जाता है, लेकिन शव पानी के ऊपर क्यों तैरने लगता है? अगर किसी इंसान को तैरना नहीं आता हो और वो अगर पानी में गिर जाए, तो लाख कोशिश के बाद भी डूब जाता है। लेकिन शव बिना किसी कोशिश के पानी के ऊपर तैरने लगता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसके पीछे की वजह बताएंगे।

why does dead body floats and living person sinks in water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि किसी भी चीज का पानी पर तैरना उसके घनत्व और उस वस्तु द्वारा हटाए गए पानी पर निर्भर करता है। अधिक घनत्व वाली चीजें पानी में जल्दी डूब जाती हैं। जीवित इंसान के शरीर का घनत्व भी पानी के घनत्व से ज्यादा होता है। वहीं पानी में डूबने के दौरान उसके फेफड़ों में काफी मात्रा में पानी भर जाता है। इसी वजह से इंसान की मृत्यु हो जाती है।

why does dead body floats and living person sinks in water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिक आर्किमिडीज के सिद्धान्त के मुताबिक, कोई भी वस्तू पानी में तभी डूबती है, जब वो अपने भार के बराबर पानी नहीं हटा पाती है। अगर वस्तू के द्वारा हटाए गए पानी का भार कम होगा, तो वस्तु पानी में तैरने लगती है। अगर किसी इंसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसके अंदर गैस पैदा होने से शरीर पानी में फूलने लगता है। फूलने के कारण शरीर का आयतन बढ़ जाता है, जिससे शरीर का घनत्व कम हो जाता है। इसी वजह मृत शरीर पानी में तैरने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why does dead body floats and living person sinks in water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मृत व्यक्ति के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली काम करना बंद कर देती है। ऐसे में बैक्टीरिया उसकी कोशिकाओं और ऊतकों को खत्म करना शुरू कर देते हैं। इसी वजह से शरीर के अंदर मौजूद विभिन्न गैसों जैसे मीथेन, अमोनिया, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन आदि का शरीर में बनना और निकलना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
why does dead body floats and living person sinks in water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर आपने पानी में बहुत सारी चीजों को तैरते हुए देखा होगा। कागज, लकड़ी, पत्ते, इनके साथ ही बर्फ भी ऐसी चीज है जो पानी में डूबती नहीं है। इसके पीछे की वजह यही है कि भारी चीज पानी में डूब जाती है, लेकिन हल्की चीज पानी में तैरने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed