फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन आखिर क्यों नहीं खेलता क्रिकेट? ये तीन वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Sun, 12 May 2019 04:17 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Why china is not playing Cricket know the reason
चीन क्रिकेट क्यों नहीं खेलता - फोटो : Social Media

टेक्नोलॉजी के मामले में तो चीन दुनियाभर के कई देशों से काफी आगे है। वैश्विक खेलों में चीन काफी रूचि रखता है, लेकिन क्रिकेट के मामले में यह देश बिल्कुल फिसड्डी है। यह देश न तो क्रिकेट खेलता है और न ही यहां के लोग इस खेल को पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं? 

Why china is not playing Cricket know the reason
चीनी खिलाड़ी - फोटो : Social Media

दरअसल, चीन हमेशा से ओलंपिक का समर्थक रहा है और ओलंपिक में होने वाले खेलों के लिए ही वह मेहनत भी करता है। यही वजह है कि चीन के खिलाड़ी हमेशा ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतते हैं। चूंकि क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा नहीं है, इसलिए यह देश इस खेल को खास तवज्जो नहीं देता है। 

Why china is not playing Cricket know the reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

चीन के क्रिकेट न खेलने के पीछे दूसरी वजह है कि अंग्रेजों द्वारा चीन का उपनिवेश कभी नहीं किया गया। जो देश क्रिकेट खेलते हैं, वह कभी न कभी ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा रहे हैं। यहां भले ही क्रिकेट न खेला जाता हो, लेकिन चीन के लोगों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस जैसे खेलों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह खेल ओलंपिक का हिस्सा हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Why china is not playing Cricket know the reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

चूंकि क्रिकेट वैश्विक खेल नहीं है। यह दुनिया के कुछ ही देशों में खेला जाता है, जबकि चीन खेलों के माध्यम से भी दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ना चाहता है। ये भी एक वजह है कि चीन के लोगों को क्रिकेट कुछ खास पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
Why china is not playing Cricket know the reason
चीन में क्रिकेट - फोटो : Social Media

हालांकि अब आईसीसी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए चीन में भी प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसी साल जनवरी महीने में टी-20 टूर्नामेंट कराया गया था, जिसमें चीन की महिला टीम ने भी भाग लिया था, लेकिन मैच में उसने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया था, जिसे कोई भी क्रिकेट टीम तोड़ना नहीं चाहेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed